ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » DELHI BLAST:केमिकल अटैक की साजिश का खुलासा: डॉक्टर बना मास्टरमाइंड

DELHI BLAST:केमिकल अटैक की साजिश का खुलासा: डॉक्टर बना मास्टरमाइंड

DELHI BLAST: हैदराबाद के राजेंद्रनगर में रहने वाला जनरल फिजिशियन डॉ. अहमद सैयद मोइनुद्दीन देश में अब तक की सबसे खतरनाक केमिकल साजिश को अंजाम देने की तैयारी में था। गुजरात ATS की जांच में सामने आया कि वह रिसिन नामक घातक केमिकल बना रहा था, जिसका इस्तेमाल आतंकी संगठन ISIS दुनिया भर में कई केमिकल अटैक्स में करता रहा है।

13 नवंबर को जब ATS ने मोइनुद्दीन के घर छापा मारा, तो अरंडी के बीज से रिसिन बनाने वाला पूरा सेटअप और खतरनाक मेटेरियल बरामद हुआ। उसने अपने भाई से कहा था “मैं ऐसी दवा बना रहा हूं, जिससे पूरा घर अमीर हो जाएगा।” लेकिन वह ‘दवा’ मौत का हथियार थी।

DELHI BLAST: RSS मुख्यालय से मंदिरों तक रेकी

ATS के अनुसार, यूपी के शामली निवासी आजाद सुलेमान और लखीमपुर खीरी के मोहम्मद सुहैल इस टेरर मॉड्यूल का हिस्सा थे। पिछले सात महीनों में इन दोनों ने लखनऊ स्थित RSS मुख्यालय,दिल्ली का आजादपुर मार्केट,अहमदाबाद की नरोदा फल मंडी औ हरिद्वार के प्रमुख मंदिरों की रेकी की थी। दोनों के पाकिस्तान में संपर्क मिले हैं और वे ड्रोन के जरिए बॉर्डर पर गिराए गए हथियार व पैसा हैदराबाद तक पहुंचाते थे।

DELHI BLAST: चीन में MBBS और ISIS मॉड्यूल से लिंक

मोइनुद्दीन ने चीन से MBBS किया था और किसी हस्पताल से न जुड़कर इंटरनेट पर फ्री सलाह देता था। जांच में पता चला कि उसकी चैटिंग अफगानिस्तान में बैठे ISIS खुरासान मॉड्यूल के सदस्य अबू खलेजा से होती थी। ATS को उसके फ्लैट से वे मटेरियल मिले हैं जिनसे 100 ग्राम से अधिक रिसिन तैयार किया जा सकता था। जो किसी बड़े क्षेत्र की आबादी को प्रभावित करने के लिए पर्याप्त है।

रिसिन: साइनाइड से भी खतरनाक

विशेषज्ञों के मुताबिक रिसिन एक पोटेंट टॉक्सिन है जिसे हवा में फैलाकर, पानी में घोलकर या इंजेक्ट कराकर लोगों की जान ली जा सकती है। इसका कोई इलाज नहीं है और मामूली मात्रा भी जानलेवा साबित होती है। 1888 में खोजे गए इस केमिकल का इस्तेमाल अब तक 40 से अधिक हमलों में किया जा चुका है। भारत में यह पहला मामला है।

ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI लिंक भी सामने

8 नवंबर को अडालज टोल प्लाजा से मोइनुद्दीन पकड़ा गया। सुनील जोशी, DIG ATS, ने बताया कि तीनों आरोपी कैस्टर ऑयल से रिसिन बनाने की तैयारी में थे और उनके ISI से भी संपर्क मिले हैं। ATS अब इस मॉड्यूल के अन्य सदस्यों की तलाश में है।

ये भी पढ़े… SAVIDHAAN DIVAS:क्यों 26 नवंबर भारत के इतिहास में है बेहद खास? जानिए इसका महत्व

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल