ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ी कामयाबी, शोपियां से 9वां आरोपी यासिर मुबारक गिरफ्तार

दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ी कामयाबी, शोपियां से 9वां आरोपी यासिर मुबारक गिरफ्तार

Delhi Blast

Delhi Blast: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच में एक और बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर इस केस के 9वें आरोपी यासिर मुबारक डार को हिरासत में लिया। सूत्रों के मुताबिक यह छापेमारी शोपियां के पदपावां इलाके में गोपनीय इनपुट के आधार पर की गई जहां आरोपी कई दिनों से छिपा हुआ था।

अहम सबूतों की तलाश में टीम 

एनआईए की टीम ने स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के सहयोग से यह कार्रवाई की। जैसे ही दल ने इलाके में दबिश दी असामान्य हलचल देखी गई और थोड़ी देर की तलाशी के बाद यासिर मुबारक डार को पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान शोपियां के पंडाचन गांव निवासी मुबारक डार के पुत्र के रूप में हुई है। छापेमारी के तुरंत बाद टीम आरोपी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में लेकर एक जंगल क्षेत्र की ओर रवाना हुई। बताया जा रहा है कि वहां उसकी निशानदेही पर कुछ अहम सबूतों की तलाश और जब्ती की जा रही है। जांच एजेंसी इस पूरे अभियान को बेहद गोपनीय रखे हुए है ताकि बाकी आरोपियों या

Delhi Blast: सहयोगियों को सतर्क होने का मौका 

एनआईए अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली ब्लास्ट केस से जुड़े नेटवर्क को तोड़ने के लिए देश के कई हिस्सों में लगातार छापेमारी की जा रही है। एजेंसी इस गिरफ्तारी को एक अहम कड़ी मान रही है जो केस की असल साजिश और फंडिंग चैनल उजागर करने में मदद कर सकती है। फिलहाल यासिर मुबारक डार से पूछताछ जारी है। एजेंसी को उम्मीद है कि इस पूछताछ से न केवल इस केस की परतें खुलेंगी बल्कि ब्लास्ट की योजना में शामिल बाकी आरोपियों तक भी पहुंचा जा सकेगा। दिल्ली में हुए इस ब्लास्ट ने देशभर में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया था और अब NIA इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए आक्रामक रुख अपनाए हुए है।

ये भी पढ़े… राहुल गांधी ने केंद्र और राज्य सरकार को फटकारा बोले- ‘इंदौर में पानी नहीं, जहर बांटा गया…’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल