Delhi bus fire: दिल्ली में गर्मी की शुरुआत के साथ ही आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। इसी कड़ी में आज दक्षिण दिल्ली के महरौली-बदरपुर रोड पर DTC की एक इलेक्ट्रिक बस में अचानक आग लग गई। बस मार्ग संख्या 544 आरके पुरम से बदरपुर बॉर्डर तक चलती है।
Delhi bus fire: आग और अफरा-तफरी
बस में अचानक धुआं उठता देखा गया और कुछ ही देर में आग की लपटें फैल गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) को दोपहर 12.57 बजे सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई और आसमान में काले धुएं का गुबार फैल गया।
सभी यात्री सुरक्षित
Delhi bus fire: समय रहते सभी सवारियों को बस से उतार लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल घटना के कारणों की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें: INTERPOL ने ऑपरेशन एक्लिप्स में 60 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 65 बच्चों को बचाया






