Delhi climate: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बुधवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और Gurugram में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को अचानक बदले मौसम का एहसास हुआ।
बारिश से मिली गर्मी से राहत
सुबह के समय मौसम काफी सुहावना रहा और दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। मार्च की शुरुआत में बढ़ी गर्मी के बाद अब बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। तापमान में गिरावट आई है और मौसम पहले से ज्यादा ठंडा महसूस हो रहा है।
Delhi climate: एनसीआर के कई इलाकों में असर
नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में भी तेज हवाएं चलीं और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कई जगहों पर मौसम का असर ट्रैफिक और रोजमर्रा की जिंदगी पर भी देखने को मिला।
येलो अलर्ट जारी, तेज हवाओं की चेतावनी
Delhi climate: विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, साथ ही बीच-बीच में बारिश की संभावना बनी रहेगी।
ये भी पढ़े: ईरान को भारत की मदद, युद्ध के बीच पहुंची पहली मेडिकल खेप







