ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » Delhi Crime Branch: ISI से जुड़े हथियार गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Delhi Crime Branch: ISI से जुड़े हथियार गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Delhi Crime Branch

Delhi Crime Branch: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय एक हथियार तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है, जिसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 10 आधुनिक विदेशी पिस्टलें और 92 उपयोग के लिए तैयार बुलेट्स मिली हैं।

हाई-एंड विदेशी हथियार बरामद

जब्त किए गए हथियारों में तुर्की निर्मित PX-5.7 जैसी महंगी और उच्च तकनीक वाली पिस्टलें भी शामिल हैं, जिन्हें सामान्यत: काले बाजार और अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं। हथियारों की क्वालिटी और मॉडल देखने के बाद पुलिस का शक और गहरा गया कि यह रैकेट किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा है।

Delhi Crime Branch: ड्रोन से हथियार भेजने का खुलासा

पूछताछ और शुरुआती जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि हथियार किसी इंसान द्वारा नहीं, बल्कि पाकिस्तान से ड्रोन के ज़रिये भारत की सीमा में गिराए जा रहे थे। सीमा पर तय लोकेशन पर ड्रोन हथियार गिराता था और स्थानीय तस्कर उस खेप को उठाकर आगे सप्लाई करते थे। गिरफ्तार चार आरोपियों ने बताया कि वे इन हथियारों को कई बार पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के अलग-अलग गैंगों तक पहुंचा चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, इन हथियारों का इस्तेमाल बड़े गैंगवार या किसी अपराधी नेटवर्क द्वारा किए जाने की आशंका है।

तकनीकी निगरानी से टूटा नेटवर्क

क्राइम ब्रांच ने इस नेटवर्क को पकड़ने के लिए तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और गुप्त निगरानी का सहारा लिया। लंबे समय से संदिग्धों पर नजर रखी जा रही थी और आखिरकार पुलिस एक ऐसे ठिकाने तक पहुँची जहाँ हथियारों की ताज़ा खेप छुपाई गई थी। बरामद हथियारों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। एजेंसियाँ यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या इन हथियारों का इस्तेमाल पहले किसी वारदात में हुआ है। पुलिस ने इस मामले की जानकारी केंद्रीय एजेंसियों को भी भेज दी है ताकि सीमा पार की पूरी चेन की पुष्टि की जा सके। बीते कुछ वर्षों में ड्रोन के माध्यम से ड्रग्स, हथियार और नकली मुद्रा की तस्करी में तेजी आई है। सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह तरीका एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है, क्योंकि ड्रोन रात में रडार से बचकर उड़ान भर सकते हैं।

Delhi Crime Branch: पूरी सप्लाई चेन की तलाश

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश में है कि इन हथियारों का मास्टरमाइंड कौन है, किसने ड्रोन ऑपरेट किया और पाकिस्तान की तरफ से कौन इसका संचालन कर रहा था। साथ ही यह भी जांच चल रही है कि भारत में अब तक कितनी खेप पहुँच चुकी है और कौन-कौन अपराधी इससे जुड़े हैं।

लेखक -निशी शर्मा

ये भी पढ़े… Ghaziabad News: लोनी में बड़े पैमाने पर विकास कार्य शुरू, विधायक नंदकिशोर ने किया 2.5 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

1 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल