ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » उत्तम नगर में युवक की हत्या पर योगी जैसे एक्शन की मांग तेज! क्या आरोपियों के घर चलेगा बुलडोजर?

उत्तम नगर में युवक की हत्या पर योगी जैसे एक्शन की मांग तेज! क्या आरोपियों के घर चलेगा बुलडोजर?

उत्तम नगर

Delhi Crime: दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुए विवाद में 26 वर्षीय युवक की मौत के बाद इलाके में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दिन शुक्रवार को यहां विरोध प्रदर्शन तेज हो गया और कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अब प्रदर्शनकारी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए बुलडोज़र कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं।

मेट्रो स्टेशन के पास विरोध प्रदर्शन

पुलिस के अनुसार, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उत्तम नगर पूर्व मेट्रो स्टेशन के पास विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते रहे और हत्या के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते रहे। कई लोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह “बुलडोज़र एक्शन” की मांग करते नजर आए।

प्रदर्शन के कारण इलाके में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और कई एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कई बार सड़क खाली करने की अपील की, लेकिन जब वे नहीं माने तो उन्हें हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल कराया गया। इस बीच दोपहर उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी इलाके में खड़ी एक कार और एक मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीम मौके पर पहुंची और आग पर समय रहते काबू पा लिया। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग किसने लगाई।

Delhi Crime: क्या था मामला?

दरअसल, बुधवार को होली के जश्न के दौरान दो अलग-अलग समुदायों के परिवारों के बीच विवाद हो गया था। इस झड़प में तरुण नाम का 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब एक घर की छत से खेल रही 11 वर्षीय बच्ची ने पानी से भरा गुब्बारा नीचे फेंका। गुब्बारा सड़क पर गिरकर फट गया और दूसरे परिवार की एक महिला पर रंग पड़ गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि बाद में महिला अपने परिवार और समुदाय के अन्य लोगों के साथ उनके घर पहुंची और हमला कर दिया। इसके बाद जब तरुण घर लौट रहा था, तब कुछ लोगों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया।

फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जबकि इस मामले में द्वारका के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कुशल पाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि झगड़ा पानी के गुब्बारे फेंकने से शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं।

ये भी पढ़े… 24 साल बाद हाई कोर्ट ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले में राम रहीम को किया बरी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल