Delhi Fire News: दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां रामफल चौक के पास स्थित पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दमकल विभाग की करीब 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। रेस्क्यू टीम ने अब तक 10 लोगों को इमारत से बाहर निकाला है, जिनमें से 6 की मौत हो चुकी है। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Delhi Fire News: बच्चों समेत कई लोग चपेट में
बताया जा रहा है कि मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, बचाए गए लोगों में 3 बच्चे भी हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
इमारत में दुकान और रिहाइश
जिस इमारत में आग लगी, उसके बेसमेंट, ग्राउंड और पहली मंजिल पर कपड़ों व कॉस्मेटिक की दुकानें थीं, जबकि ऊपर की मंजिलों पर लोग रहते थे। आग लगने के बाद कुछ लोग जान बचाने के लिए इमारत से कूद गए, जिससे वे घायल हो गए।
Delhi Fire News: धुएं का गुबार, पूरी तरह काबू नहीं
फिलहाल आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, लेकिन अभी भी इमारत से काला धुआं निकल रहा है। दमकलकर्मी लगातार पानी का छिड़काव कर रहे हैं और अंदर फंसे लोगों की तलाश जारी है।
परिवार के कई सदस्य बाहर थे
जानकारी के अनुसार, इमारत में रहने वाले परिवार के 10-12 सदस्य गोवा घूमने गए हुए थे, जबकि बाकी लोग घर पर मौजूद थे और आग की चपेट में आ गए।आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा
अधिकारियों के मुताबिक, राहत और बचाव कार्य जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
ये भी पढ़े… 2 साल के काम से क्यों बच रही कांग्रेस? भजनलाल के बयान से मची खलबली







