ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » दिल्ली के पालम में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 3 बच्चियां शामिल; रेस्क्यू जारी, कैसे लगी आग?

दिल्ली के पालम में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 3 बच्चियां शामिल; रेस्क्यू जारी, कैसे लगी आग?

Delhi Fire News: राजधानी के पालम स्थित साध नगर इलाके में बुधवार सुबह एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 3 नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। आग सुबह करीब 7 बजे लगी और देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे पर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता और प्रधानमंत्री ने शोक जताया है।

जान बचाने के लिए कूदे लोग

आग की लपटे इतनी तेज थी कि लोगों ने अपनी जान के बचाने के लिए दो लोगों ने इमारत से छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और बचाव दल ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहां पर उनका इलाज चल रहा है.

Delhi Fire News: 10 लोगों का रेस्क्यू

दिल्ली फायर की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें से कई घायल हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। आग बुझाने के लिए करीब 30 दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात की गईं।

इमारत में नीचे दुकानें, ऊपर रिहाइश

जानकारी के अनुसार, इमारत के बेसमेंट, ग्राउंड और पहली मंजिल पर कपड़े और कॉस्मेटिक सामान का स्टोरेज था, जबकि दूसरी और तीसरी मंजिल पर लोग रहते थे। चौथी मंजिल पर टिन शेड बना हुआ था, जहां तक आग की लपटें पहुंच गईं।

Delhi Fire News
Delhi Fire News

Delhi Fire News: शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

बचाव कार्य में आई चुनौतियां

दमकल अधिकारियों के मुताबिक, नीचे आग की तेज लपटें और ऊपर घना धुआं होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण रहा। इमारत अंदर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और कूलिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है।

Delhi Fire News: पीएम मोदी ने जताया शोक

घायलों में कुछ का इलाज आईजीआई और सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। कई लोग झुलस गए हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी और दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख और घायलों के लिए ₹50 हजार की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। मौत का आकड़ा बढ़ा सकता है ।

खबर अपडे़ट हो रही है ….

ये भी पढ़े…  बच रही कांग्रेस? भजनलाल के बयान से मची खलबली

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल