Delhi metro: दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदल दिया गया है। अब यह स्टेशन “श्री राम मंदिर मयूर विहार” के नाम से जाना जाएगा। ऐसे में अगर आप दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो इस बदलाव की जानकारी रखना ज़रूरी है, ताकि किसी तरह की असमंजस की स्थिति न बने।
क्या है नया नाम?
दिल्ली मेट्रो प्रशासन ने मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार कर दिया है। नया नाम अब मेट्रो मैप, अनाउंसमेंट और साइन बोर्ड्स पर धीरे-धीरे लागू किया जा रहा है।
Delhi metro: नाम बदलने की क्या वजह है?
इस नाम परिवर्तन के पीछे सबसे बड़ी वजह स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग है। दरअसल, इस मेट्रो स्टेशन के पास ही प्रसिद्ध श्री राम मंदिर स्थित है, जो इस इलाके की एक बड़ी पहचान माना जाता है। ऐसे में स्टेशन के नाम में श्री राम मंदिर जोड़ने से यात्रियों को लोकेशन समझने में आसानी होगी और स्थानीय लोगों की भावनाओं का भी सम्मान किया जा सकेगा। इसके अलावा, मयूर विहार इलाके में पहले से ही मयूर विहार और मयूर विहार पॉकेट-1 नाम के दो मेट्रो स्टेशन मौजूद थे। नाम मिलते-जुलते होने की वजह से यात्रियों में अक्सर भ्रम की स्थिति बन जाती थी और कई बार लोग गलत स्टेशन पर उतर जाते थे। नया नाम रखने से यह कंफ्यूजन खत्म होने की उम्मीद है।
पहले भी बदले जा चुके हैं कई मेट्रो स्टेशनों के नाम
Delhi metro: यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली मेट्रो के किसी स्टेशन का नाम बदला गया हो। इससे पहले भी राजधानी में कई मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले जा चुके हैं। इनमें पीतमपुरा, हुड्डा सिटी सेंटर, बदरपुर, ओखला, तुगलकाबाद, ईश्वर नगर और मुकुंदपुर जैसे स्टेशन शामिल हैं। गौरतलब है कि साल 2025 में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी पीतमपुरा, नॉर्थ पीतमपुरा और पीतमपुरा नॉर्थ मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने की घोषणा की थी।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को बड़ा झटका: बस्तर में 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर, गरियाबंद में भारी हथियार बरामद







