ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » Delhi News: जनकपुरी में सड़क पर खोदे गए गड्ढे में गिरकर मौत हादसा नहीं, हत्‍या है: अरविंद केजरीवाल

Delhi News: जनकपुरी में सड़क पर खोदे गए गड्ढे में गिरकर मौत हादसा नहीं, हत्‍या है: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के जनकपुरी इलाके में सड़क पर खोदे गए गड्ढे में गिरकर एक बाइक सवार युवक की मौत को आम आदमी पार्टी ने हादसा नहीं, बल्कि सरकारी लापरवाही से हुई ‘हत्या’ करार दिया है।
Delhi News:

Delhi News: दिल्ली के जनकपुरी इलाके में सड़क पर खोदे गए गड्ढे में गिरकर एक बाइक सवार युवक की मौत को आम आदमी पार्टी ने गंभीर प्रशासनिक लापरवाही करार दिया है। पार्टी ने इस घटना को हादसा मानने से इनकार करते हुए इसे सीधे तौर पर ‘हत्या’ बताया है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि सरकार और संबंधित विभागों की गैर-जिम्मेदारी के कारण एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी।

केजरीवाल का सरकार पर सीधा हमला

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में इस तरह की मौतें सरकार की लापरवाही का नतीजा हैं। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले नोएडा में भी नाले में गिरकर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हुई थी, लेकिन सरकारों ने उससे कोई सबक नहीं लिया। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में लापरवाही आम बात बन चुकी है और इसकी कीमत आम जनता को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है। उन्होंने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना भी जताई।

Delhi News: पूरी रात गड्ढे में पड़ा रहा युवक

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बताया कि जनकपुरी में पीडब्ल्यूडी की सड़क पर दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोदे गए गड्ढे में 25 वर्षीय कमल बाइक समेत गिर गया। वह पूरी रात वहीं तड़पता रहा और इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। कमल रोहिणी स्थित एचडीएफसी कॉल सेंटर में काम करता था। उन्होंने कहा कि स्थानीय आरडब्ल्यूए पहले ही गड्ढे की बैरिकेडिंग की मांग कर चुकी थी, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस और प्रशासन पर गंभीर सवाल

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद सुबह बैरिकेडिंग लगाई गई, जबकि मंत्री दावा कर रहे हैं कि सुरक्षा इंतजाम पहले से थे। उन्होंने सवाल उठाया कि जब परिवार पूरी रात युवक को ढूंढता रहा तो पुलिस ने मिसिंग रिपोर्ट क्यों दर्ज नहीं की। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से निष्पक्ष जांच की मांग की। पार्टी का कहना है कि जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, ऐसी घटनाएं नहीं रुकेंगी

ये भी पढ़ें…‘घूसखोर पंडत’ नाम पर बढ़ा विवाद, नेताओं और धर्मगुरुओं का कड़ा विरोध

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल