ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » दिल्ली में ‘इंग्लिश स्पीकिंग’ बाइक चोर गिरफ्तार MBA स्टूडेंट

दिल्ली में ‘इंग्लिश स्पीकिंग’ बाइक चोर गिरफ्तार MBA स्टूडेंट

दिल्ली में पुलिस ने एक ऐसे शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है, जो अपनी फर्राटेदार अंग्रेजी से शो-रूम स्टाफ का भरोसा जीत लेता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी 3 से 7 लाख रुपये तक की लग्जरी बाइक्स को ही टारगेट करता था।

Delhi news: दिल्ली में पुलिस ने एक ऐसे शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है, जो अपनी फर्राटेदार अंग्रेजी से शो-रूम स्टाफ का भरोसा जीत लेता था। आरोपी आराम से शो-रूम में एंट्री करता, महंगी बाइक की टेस्ट ड्राइव मांगता और फिर बाइक लेकर फरार हो जाता। जब तक कर्मचारियों को ठगी का एहसास होता, वह काफी दूर निकल चुका होता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम पुनीत है और वह MBA का छात्र है। BBA करने के बाद वह आगे की पढ़ाई कर रहा था, लेकिन इसी दौरान उसने चोरी का रास्ता अपना लिया। उसने दिल्ली और गुरुग्राम के कई बड़े बाइक शोरूम को निशाना बनाया और करीब 3 महीने में 9 महंगी बाइक्स चोरी कर लीं।

ऐसे देता था वारदात को अंजाम

पुनीत फर्जी आईडी के साथ शो-रूम पहुंचता था और कॉन्फिडेंस से अंग्रेजी बोलकर स्टाफ को भरोसे में ले लेता था। इसके बाद वह टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर निकल जाता और फिर कभी वापस नहीं लौटता। चोरी की गई बाइक्स को वह फर्जी कागजात बनाकर सस्ते दामों में बेच देता था।

Delhi news: पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

मामला बढ़ने के बाद पुलिस ने शोरूम मालिकों के साथ मिलकर एक प्लान तैयार किया। टेस्ट ड्राइव वाली बाइक्स में GPS लगवाया गया। जैसे ही पुनीत ने एक और बाइक लेकर भागने की कोशिश की, पुलिस को उसकी लोकेशन मिल गई और उसे पकड़ लिया गया।

महंगी बाइक्स बनती थीं निशाना

Delhi news: पुलिस के अनुसार, आरोपी 3 से 7 लाख रुपये तक की लग्जरी बाइक्स को ही टारगेट करता था। उसकी वजह से कई शोरूम परेशान हो चुके थे, लेकिन आखिरकार पुलिस की सूझबूझ से उसका खेल खत्म हो गया।

 

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट का असर: गैस कटौती से आधी क्षमता पर चल रहे यूरिया प्लांट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल