ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » ईद से पहले हाईकोर्ट सख्त, उत्तम नगर में कड़ी सुरक्षा के निर्देश

ईद से पहले हाईकोर्ट सख्त, उत्तम नगर में कड़ी सुरक्षा के निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने राजधानी में ईद के मौके पर शांति बनाए रखने को लेकर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को साफ निर्देश दिए हैं कि उत्तम नगर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत रखी जाए। गौरतलब है कि 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर के जेजे कॉलोनी इलाके में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था, जिसमें 26 वर्षीय तरुण की मौत हो गई थी।

Delhi news: दिल्ली हाई कोर्ट ने राजधानी में ईद के मौके पर शांति बनाए रखने को लेकर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को साफ निर्देश दिए हैं कि उत्तम नगर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत रखी जाए, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी तरह का माहौल खराब न हो। अदालत ने यह भी कहा कि सिर्फ ईद ही नहीं, बल्कि रामनवमी तक इलाके में पुलिस की मौजूदगी और सतर्कता बनी रहनी चाहिए। कोर्ट ने क्या कहा कोर्ट ने उम्मीद जताई कि समाज के सभी वर्ग जिम्मेदारी दिखाएं और आपसी भाईचारा बनाए रखें, ताकि कोई तनाव पैदा न हो। वहीं, केंद्र सरकार ने कोर्ट को बताया कि हालात को देखते हुए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है। मामले में अगली सुनवाई 6 अप्रैल को होगी।

Delhi news: नागरिक समूह ने जताई चिंता

इस बीच “सिटिजंस फॉर फ्रैटरनिटी” नाम के एक नागरिक समूह ने केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखकर चिंता जताई है। समूह का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा ईद की नमाज में बाधा डालने की धमकियां दी जा रही हैं, जो माहौल बिगाड़ सकती हैं। उन्होंने मांग की है कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई हो और कानून के तहत कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे।

कैसे भड़का था विवाद

Delhi news: गौरतलब है कि 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर के जेजे कॉलोनी इलाके में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था, जिसमें 26 वर्षीय तरुण की मौत हो गई थी। इसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया था। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और सुरक्षा भी बढ़ा दी, लेकिन प्रशासन किसी भी नई घटना से बचने के लिए अब पहले से ज्यादा सतर्क है।

 

ये भी पढ़े: रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: KMA में 25% बढ़ोतरी, सैलरी बढ़ने का रास्ता साफ

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल