Delhi News: पूर्वी दिल्ली के दल्लुपुरा इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने कैमरे के सामने खुद को गोली मार ली। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान पवन के रूप में हुई है। यह घटना न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र के दल्लुपुरा इलाके की बताई जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक के पास लाइसेंसी पिस्टल थी।
घटना के समय मौके पर दो व्यक्ति मौजूद थे, जिनमें से एक ने वीडियो रिकॉर्ड किया था। पवन ने कैमरे के सामने अपनी सीने पर पिस्टल तानी और ट्रिगर दबा दिया। वायरल फुटेज के मुताबिक, युवक अपनी कमर से पिस्टल निकालता है और उसे हाथ में लेकर मैगजीन लोड करता है। पास खड़ा दूसरा व्यक्ति उसे कुछ निर्देश देता हुआ सुनाई देता है, जबकि वीडियो बना रहा युवक उसे मना करता है। इसी दौरान अचानक युवक पिस्टल को अपनी छाती पर सटाकर ट्रिगर दबा देता है। जिसके बाद पवन मौके पर ही गिर जाता है। जिसे फौरन अस्पताल पहुंचाया जाता है जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाती है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच में जुट गई।

पुलिस ने मामले में क्या कहा?
पुलिस के अनुसार, घटना के समय पवन के साथ उसका चचेरा भाई हिमांशु मौजूद था, जिसने पूरी घटना को वीडियो में रिकॉर्ड किया। शुरुआती जांच में पता चला कि पवन ने हिमांशु की लाइसेंसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया। पुलिस ने पिस्तौल, 10 कारतूस और हिमांशु का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसमें घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।
Delhi News: स्वैग दिखाने की कोशिश जानलेवा साबित
वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान पवन के रूप में हुई है। घटना के वक्त पवन अपने चचेरे भाई के साथ बैठा हुआ था। बताया जा रहा है कि पवन का भाई अपनी लाइसेंसी पिस्टल के साथ वीडियो बना रहा था। दोनों युवक पिस्टल के साथ स्टंट कर रहे थे और मोबाइल में उसे रिकॉर्ड कर रहे थे। इसी दौरान ‘स्वैग’ दिखाने की कोशिश जानलेवा साबित हुई। परिजनों और चश्मदीदों के बयान के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।चश्मदीदों और शुरुआती जांच के मुताबिक, स्टंट के दौरान पवन ने पिस्टल हाथ में ली। उसने जैसे ही पिस्टल में मैगजीन लोड की और उसे अपने सीने से सटाया, तभी अचानक ट्रिगर दब गया। गोली सीधे पवन के दिल में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, जहां पवन खून से लथपथ हालत में पड़ा था।
आनन-फानन में पवन को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन घाव इतना गहरा था कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और पिस्टल को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या पिस्टल का लाइसेंस नियमों के तहत इस्तेमाल हो रहा था। इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो बनाने के बढ़ते चलन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये भी पढ़े… बरेली में दिन निकलते ही पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ ‘अफसर खां’, दो सिपाही भी घायल







