ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » दिल्ली बसों में ट्रांसजेंडर को भी मिलेगी फ्री यात्रा, सरकार का बड़ा फैसला

दिल्ली बसों में ट्रांसजेंडर को भी मिलेगी फ्री यात्रा, सरकार का बड़ा फैसला

दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अब महिलाओं के साथ-साथ ट्रांसजेंडर समुदाय को भी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक, सरकार एक ऐसी दिल्ली बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जहां हर नागरिक को सम्मान के साथ अवसर और सुविधाएं मिल सकें।

Delhi news: दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अब महिलाओं के साथ-साथ ट्रांसजेंडर समुदाय को भी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत दिल्ली परिवहन निगम (DTC) और परिवहन विभाग की सभी बसों में ट्रांसजेंडर यात्री भी फ्री में सफर कर सकेंगे।

DTC और क्लस्टर बसों में मिलेगा लाभ

सरकार के इस फैसले के बाद दिल्ली में रहने वाले पात्र ट्रांसजेंडर व्यक्ति अब Delhi Transport Corporation (DTC) और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर पाएंगे। यह सुविधा उसी तरह लागू होगी, जैसे अभी दिल्ली की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाती है।

Delhi news: सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का उद्देश्य

सरकार का कहना है कि इस पहल का मकसद ट्रांसजेंडर समुदाय को बिना आर्थिक परेशानी के सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है। साथ ही सार्वजनिक सेवाओं तक सभी वर्गों की समान पहुंच सुनिश्चित करना भी इसका अहम उद्देश्य है।

समावेशी परिवहन की ओर कदम

Delhi news: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक, सरकार एक ऐसी दिल्ली बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जहां हर नागरिक को सम्मान के साथ अवसर और सुविधाएं मिल सकें। ट्रांसजेंडर समुदाय को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देना सामाजिक न्याय और समावेशी शहरी परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

 

ये भी पढ़े: होर्मुज जलडमरूमध्य से कैसे निकल गए भारत के दो जहाज? विदेश मंत्री ने बताई वजह

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल