Delhi news: महज ढाई लाख की उधारी रकम वापसी न मिलने पर कर डाला अपहरण। पुलिस टीम ने 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पीड़ित युवक को महाराष्ट्र से सकुशल बरामद किया। पुलिस की इस कामयाबी के बाद दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि दिल्ली पुलिस दिल की पुलिस है, और पीड़ित लगातार दिल्ली पुलिस का धन्यवाद करते नहीं थक रहा है।
अपहरण की सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस
दरअसल बीते 27 दिसम्बर को आदर्श नगर पुलिस को एक PCR कॉल प्राप्त हुई, जिसमें आज़ादपुर मंडी के सामने एक कार में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति के अपहरण की सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला।
Delhi news: जांच में सामने आई फिरौती की मांग
जांच के दौरान सामने आया कि एक शख्स पीड़ित गुड्डू सरोज को छोड़ने के बदले पैसों की मांग कर रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसीपी योगेंद्र खोखर के सुपरवीजन में आदर्श नगर SHO लव आत्रे के नेतृत्व में SI सुनील, HC दीपक, HC अवनीश एवं कांस्टेबल रोहित की एक विशेष टीम का गठन किया गया।
Delhi news: 50 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालकर मिली अहम कड़ी
जांच के दौरान 50 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिससे यह सामने आया कि गुड्डू सरोज का पंचवटी, आज़ादपुर मंडी के सामने एक सफेद रंग की कार में दो आरोपियों द्वारा जबरन अपहरण किया गया।
महाराष्ट्र के जलना से सुरक्षित रेस्क्यू
टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम महाराष्ट्र के जलना पहुँची और खेतों से पीड़ित गुड्डू सरोज को सुरक्षित बरामद किया गया। इसी दौरान एक आरोपी ज्ञानेश्वर चव्हाण को भी गिरफ्तार किया गया।
रेस्क्यू के दौरान स्थानीय लोगों ने की बाधा
हालांकि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस कार्रवाई में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया गया तथा थोड़ी सी चूक से भी पीड़ित के जीवन को खतरा हो सकता था। बावजूद इसके, पुलिस टीम ने साहस, दृढ़ता एवं उच्च मनोबल का परिचय देते हुए पीड़ित को सुरक्षित बरामद किया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया।
कर्ज की वसूली के लिए रची गई थी साजिश
Delhi news: लगातार पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी ज्ञानेश्वर चव्हाण ने अपने दो अन्य साथियों राजाराम एवं सोमनाथ उदाडंगे के साथ मिलकर इस अपहरण की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि पीड़ित द्वारा लिए गए बकाया कर्ज की वसूली के लिए उसका अपहरण किया गया था। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
रिपोर्ट: अजीत कुमार
यह भी पढ़ें: पहले बैच की विदाई से पहले सेना ने साफ किए परमानेंट भर्ती के नियम






