Delhi Police ASI Arrested: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली पुलिस के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ASI पश्चिम विहार थाने में तैनात था और शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय CBI की टीम ने उसे दबोच लिया। CBI की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, इस मामले में 7 फरवरी 2026 को शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ASI उसके भाई को जमानत दिलवाने के बदले 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
रिश्वत नहीं देने पर झूठे मामलों में फंसाने की धमकी
CBI ने बताया कि आरोपी ASI ने शिकायतकर्ता को धमकी दी थी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो उसके भाई को अन्य मामलों में फंसा दिया जाएगा। बाद में बातचीत के दौरान रिश्वत की रकम 25 हजार से घटाकर 15 हजार रुपये तय की गई।
Delhi Police ASI Arrested: जाल बिछाकर पकड़ा गया आरोपी
शिकायत की पुष्टि के बाद CBI ने 7 फरवरी को ही जाल बिछाया और आरोपी ASI को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी पुलिस अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
Delhi Police ASI Arrested: पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों पर रिश्वतखोरी के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। पिछले साल नवंबर में CBI ने दो अलग-अलग मामलों में दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर और एक ASI को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। कृष्णा नगर थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर नितिन मीणा को 30 हजार रुपये और हर्ष विहार थाने के ASI बुद्ध पाल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था।
कानून व्यवस्था पर उठते सवाल
Delhi Police ASI Arrested: इस तरह के मामले कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं और आम जनता का पुलिस पर भरोसा कमजोर करते हैं। लगातार सामने आ रही रिश्वतखोरी की घटनाएं सिस्टम में पारदर्शिता और जवाबदेही की जरूरत को उजागर करती हैं।
यह भी पढे़: IG किरण एस. ने सकाहा शिव मंदिर की सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा







