ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: 7.5 करोड़ की हेरोइन के साथ दंपति समेत तीन गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: 7.5 करोड़ की हेरोइन के साथ दंपति समेत तीन गिरफ्तार

Delhi Police Big Action: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 7.5 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ पति-पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की इस कार्रवाई में कुल 1.504 किलोग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद की गई।

भोपुरा बॉर्डर के पास दबोचा गिरोह

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के बरेली से दिल्ली-एनसीआर में भारी मात्रा में हेरोइन की सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने भोपुरा बॉर्डर इलाके में निगरानी शुरू की और संदिग्ध वैगनआर टैक्सी को रोककर तलाशी ली।

Delhi Police Big Action: कार से मिली बड़ी खेप

कार में सवार आरिफ खान और उसकी पत्नी शिखा अली से पूछताछ के दौरान 303 ग्राम हेरोइन उनके पास से 1007 ग्राम हेरोइन कार में रखे बैग से बरामद की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी परिवार के साथ यात्रा का बहाना बनाकर रात में नशे की तस्करी करते थे, ताकि किसी को शक न हो।

रिसीवर भी गिरफ्त में

दंपति की निशानदेही पर पुलिस ने दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके से जुम्मन नामक युवक को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से 194 ग्राम हेरोइन और बरामद हुई। इस तरह कुल बरामदगी 1504 ग्राम हो गई।

Delhi Police Big Action: कोविड के बाद बना तस्कर

पुलिस जांच में पता चला कि आरिफ की कोविड के दौरान नौकरी छूट गई थी, जिसके बाद वह टैक्सी चलाने लगा। इसी दौरान वह ड्रग तस्करी के नेटवर्क से जुड़ गया। वहीं जुम्मन स्थानीय स्तर पर पुड़िया बनाकर नशे की सप्लाई करता था।

बड़े ड्रग नेटवर्क पर चोट

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्रवाई से दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय एक बड़े ड्रग नेटवर्क की अहम कड़ी टूट गई है। मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और सप्लाई चेन की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही और गिरफ्तारियां की जाएंगी। दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े… गाजा शांति योजना पर अमेरिका की बड़ी जीत, सुरक्षा परिषद में सर्वसम्मति: माइक वाल्ट्ज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल