ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » Delhi Red Fort Blast: दिल्ली में i-20 कार में हुआ भीषण धमाका, लाल किले के पास मची तबाही!

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली में i-20 कार में हुआ भीषण धमाका, लाल किले के पास मची तबाही!

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली में मौजूद लाल किले के नजदीक चल रही कार में शाम को करीब 6.52 बजे बड़ा धमाका हुआ। जिसके बाद उस धमाके से आसपास की सभी वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हाल में मिल रही जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बताया गया कि इस धमके में 8 लोगों की मृत्यु हुई हैं। करीब 24 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर आ रही है, जिनका इलाज LNGP अस्पताल में चल रहा है।

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट में कार धमाके से तबाही, फोर्ट मेट्रो स्टेशन के पास हादसा
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट में कार धमाके से तबाही, फोर्ट मेट्रो स्टेशन के पास हादसा

 

फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

Delhi Red Fort Blast: अमित शाह द्वारा जानकारी दी गई है कि जिस कार से ब्लास्ट हुआ वह i-20 कर थी साथ ही दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा से मिली जानकारी के अनुसार ब्लास्ट फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के नजदीक हुआ है।

Delhi Red Fort Blast: कार मालिक और संदिग्ध सलमान पुलिस हिरासत में

Delhi Red Fort Blast: इस कार का रजिस्ट्रेशन हरियाणा के गुरुग्राम में रहने वाले नदीम खान के नाम पर था। जिसे नदीम ने सलमान को लगभग 2 साल पहले बेच दिया था। जानकारी मिलते ही सलमान को पुलिस से हिरासत में लिया है और आगे की कारवाही कर रही है।

घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम पहुंच चुकी है। NIA और NSG को भी रवाना कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह से घटना की पूरी जानकारी ली है। और अब कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

Read More: लाल किले से सरोजिनी तक, दिल्ली को हिला देने वाले धमाके

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल