ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » दिल्ली में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास आधी रात क्यों चला बुलडोजर? समझे क्या है कार्रवाई के पीछे की कहानी

दिल्ली में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास आधी रात क्यों चला बुलडोजर? समझे क्या है कार्रवाई के पीछे की कहानी

Delhi Turkman Gate

Delhi Turkman Gate: देश की राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में स्थित फैज़-ए-इलाही मस्जिद परिसर के पास बने अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए मंगलवार देर रात बड़ा बुलडोजर एक्शन किया गया। यह कार्रवाई दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद की गई, जिसमें एमसीडी ने करीब 30 बुलडोजरों की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। यह इलाका रामलीला मैदान के पास स्थित है।

5 से अधिक पुलिसकर्मी घायल 

बुलडोजर कार्रवाई के दौरान हालात उस वक्त बिगड़ गए जब कुछ असामाजिक तत्वों ने एमसीडी कर्मचारियों और दिल्ली पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस घटना में 5 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इसके बाद पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

Delhi Turkman Gate: 9 जोन में बांटा गया इलाका

सेंट्रल रेंज के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस मधुर वर्मा ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके को 9 जोन में विभाजित किया गया है और हर जोन की जिम्मेदारी ADCP स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को बैरिकेड कर दिया है और किसी भी आम नागरिक की एंट्री फिलहाल प्रतिबंधित है। अधिकारियों के अनुसार, मस्जिद की मूल संरचना को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। केवल अवैध रूप से कब्जाई गई जमीन पर ही कार्रवाई की गई है, जहां बने बारात घर और डिस्पेंसरी को ध्वस्त किया गया है। अभी भी करीब 10 से 20 प्रतिशत निर्माण बचा हुआ है, जिसे अगले चरण में हटाया जाएगा। मलबे की मात्रा करीब 200 ट्रक बताई जा रही है, जिसे हटाने में लगभग चार दिन का समय लगेगा।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई

गौरतलब है कि 6 जनवरी को दिल्ली हाईकोर्ट ने मस्जिद और कब्रिस्तान से सटी जमीन से अतिक्रमण हटाने संबंधी याचिका पर नोटिस जारी किया था। याचिकाकर्ता समिति का दावा है कि यह जमीन वक्फ संपत्ति है और इसके लिए वह वक्फ बोर्ड को लीज किराया देती है। वहीं, मस्जिद कमेटी इसे 100 साल पुराना ढांचा बता रही है। दूसरी ओर, एमसीडी का कहना है कि अतिरिक्त जमीन पर मालिकाना हक या वैध कब्जे से जुड़े कोई दस्तावेज पेश नहीं किए गए। इसी आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष की समिति ने भी अतिक्रमण हटाने पर कोई आपत्ति नहीं जताई, जिसके बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई।

Delhi Turkman Gate: पत्थरबाजी करने वालों की होगी पहचान

डीसीपी निधिन वलसन ने बताया कि कार्रवाई रात करीब 1 बजे शुरू हुई थी और अब भी जारी है। उन्होंने कहा कि पत्थरबाजी के दौरान चार से पांच पुलिस अधिकारियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के पास CCTV फुटेज, बॉडी कैमरा और ग्राउंड फुटेज मौजूद हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में पुलिस की कड़ी निगरानी जारी है। 

ये भी पढ़े… ’30 बुलडोजर, 70 डंपर…’ तुर्कमान गेट इलाके में अवैध मस्जिद के पास MCD की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल