Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस प्रदर्शन को “बेहद शर्मनाक और निंदनीय” बताते हुए इसे भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश करार दिया।
“कांग्रेस इतनी नीचे गिर गई है”
सीएम फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि एआई समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिना शर्ट विरोध प्रदर्शन करना कांग्रेस की भारत-विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भारत के तकनीकी नेतृत्व के लिए ऐतिहासिक क्षण था, जिसे जानबूझकर बाधित करने की कोशिश की गई।
Devendra Fadnavis: “भारत को बदनाम करने की साजिश”
फडणवीस ने कहा कि यह केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि दुनिया के सामने भारत को बदनाम करने की एक व्यवस्थित साजिश है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं देश के सम्मान को ठेस पहुंचाती हैं।
बावनकुले का हमला: राहुल गांधी जिम्मेदार
महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दावा किया कि यह पूरा घटनाक्रम कांग्रेस और राहुल गांधी के इशारे पर किया गया। उन्होंने इसे अव्यवस्था फैलाने और भारत की वैश्विक छवि खराब करने की कोशिश बताया।
Devendra Fadnavis: “कांग्रेस अब AI नहीं, Anti-India बन गई”
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अब “एआई नहीं, एंटी इंडिया” बन गई है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बाधा डालने की कांग्रेस की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी।
मुंबई भाजपा अध्यक्ष की तीखी प्रतिक्रिया
मुंबई भाजपा अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर किया गया यह प्रदर्शन असभ्य और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान और वैश्विक मंच पर विवाद खड़ा करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
Devendra Fadnavis: माफी और कार्रवाई की मांग
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए कहा कि दोषी कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
ये भी पढ़े… मुरादाबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आवास में पंखे से लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम






