Dhanteras Festival 2025: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाला धनतेरस दीवाली उत्सव की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष यह शुभ दिन 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को पड़ रहा है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस पर की गई शुभ खरीदारी घर में तेरह गुना धन वृद्धि लाती है। हालांकि, ज्योतिष के अनुसार इस दिन कुछ वस्तुएं गलती से भी नहीं खरीदनी चाहिए, क्योंकि वे अशुभ फल दे सकती हैं।
धनतेरस 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त
Dhanteras Festival 2025: इस वर्ष धनतेरस 18 अक्टूबर (शनिवार) को मनाई जाएगी।
त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: दोपहर 12:18 बजे (18 अक्टूबर)
त्रयोदशी तिथि समाप्त: 19 अक्टूबर दोपहर 1:51 बजे हिंदू परंपरा में उदय तिथि को मान्यता दी जाती है, इसलिए धनतेरस 18 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी।

धनतेरस पर न खरीदें ये चीजें
Dhanteras Festival 2025: 1. धारदार या नुकीली वस्तुएं: धनतेरस पर चाकू, कैंची, ब्लेड, या पिन जैसी नुकीली चीजें खरीदना अशुभ माना गया है। माना जाता है कि लोहे से बनी इन वस्तुओं से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और लक्ष्मी जी की कृपा कम हो सकती है।
यदि ऐसी वस्तुएं खरीदनी हों तो एक दिन पहले ले लें।
2. चमड़े से बनी वस्तुएं: धनतेरस के दिन चमड़े की चीजें, जैसे जूते-बेल्ट या बैग, नहीं खरीदनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन्हें अपवित्र माना गया है और यह घर में दरिद्रता लाने का कारण बन सकती हैं।
3. प्लास्टिक और कांच का सामान: धनतेरस पर प्लास्टिक या कांच की वस्तुएं खरीदना भी अशुभ माना गया है। प्लास्टिक को ज्योतिष में अस्थिर धन का प्रतीक बताया गया है, जबकि कांच का संबंध राहु ग्रह से जोड़ा जाता है, जिससे नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न हो सकता है।
4. काले रंग की वस्तुएं: यह पर्व प्रकाश और शुभता का प्रतीक है, इसलिए काले रंग के कपड़े, वाहन या सजावटी सामान इस दिन नहीं खरीदने चाहिए। मान्यता है कि काला रंग नकारात्मकता बढ़ाता है और घर में सुख-शांति पर असर डाल सकता है।
5. अशुद्ध या नकली धातुएं: धनतेरस के दिन मिलावटी या नकली सोना-चांदी खरीदने से बचें। अगर महंगी धातुएं खरीदना संभव न हो, तो मिट्टी के दीपक, झाड़ू या धनिया के बीज खरीदना बहुत शुभ माना गया है।
क्या खरीदना है शुभ
Dhanteras Festival 2025: धातु के बर्तन: धनतेरस पर पीतल, तांबा और कांसे की वस्तुएं खरीदना अत्यंत शुभ माना गया है। पीतल को भगवान धन्वंतरि की धातु कहा गया है। इन बर्तनों से घर में आरोग्य, सौभाग्य और धन-संपत्ति आती है।
झाड़ू खरीदने का महत्व
Dhanteras Festival 2025: धनतेरस के दिन नया झाड़ू खरीदना भी शुभ माना गया है। इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि झाड़ू घर से दरिद्रता को दूर कर समृद्धि का मार्ग खोलता है। उपयोग से पहले इसकी पूजा करना अत्यावश्यक है।
धनिया के बीज का महत्व
Dhanteras Festival 2025: धनतेरस पर धनिया के बीज खरीदकर लक्ष्मी पूजा में अर्पित करने की परंपरा है। बाद में इन्हें तिजोरी में रखने से घर में बरक्कत और धन वृद्धि बनी रहती है।
धनतेरस का दिन शुभता और समृद्धि का प्रतीक है। सही वस्तुएं खरीदने और परंपराओं का पालन करने से यह पर्व आपके जीवन में धन, स्वास्थ्य और सौभाग्य का संचार करता है।
ये भी पढ़े…Captain Gill: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, WTC में तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड