Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (धुरंधर: द रिवेंज) अब दुनियाभर में छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने दुनिया भर में कुल 1,226.44 करोड़ रुपए की कमाई कर KGF चैप्टर 2 (1,215 करोड़) और जवान (1,160 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।
भारत में बॉक्स ऑफिस का जलवा
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म के रिलीज के दसवें दिन भारत में नेट कलेक्शन 62.85 करोड़ रुपए रहा। भारत में कुल नेट कलेक्शन 778.77 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 930.44 करोड़ रुपए तक पहुँच गया है। ग्रॉस कलेक्शन में टिकट बिक्री से कुल कमाई शामिल होती है, जबकि नेट कलेक्शन टैक्स कटने के बाद की कमाई होती है।

Dhurandhar 2 Collection: ओवरसीज़ में शानदार प्रदर्शन
विदेशी बाजार में भी फिल्म ने अपनी धमाकेदार मौजूदगी दिखाई और 296 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,226.44 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।
धुरंधर 2 ने हिंदी वर्ज़न में सबसे ज्यादा कमाई की, जो कि 58 करोड़ रुपए रही। तेलुगु में फिल्म ने 3 करोड़, तमिल में 1.40 करोड़, कन्नड़ में 0.30 करोड़, और मलयालम में 0.15 करोड़ रुपए कमाए।

पहले भाग की धमाकेदार सफलता
धुरंधर के पहले पार्ट ने भी भारत और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। यह फिल्म दुनियाभर में लगभग 1,307 करोड़ रुपएकी कमाई कर चुकी थी। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ और नेट कलेक्शन 840 करोड़ रुपए रहा। हिंदी भाषा में यह फिल्म 894.49 करोड़ रुपए की कमाई के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी।
विदेशों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज़ में इसने लगभग 299.5 करोड़ रुपए की कमाई की। खासकर अमेरिका और कनाडा में 193.06 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर फिल्म ने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Dhurandhar 2 Collection: खास बातें
फिल्म को खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद, इसके प्रदर्शन में कोई कमी नहीं आई। धुरंधर 2 भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म बन गई है, जिससे यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक नई मिसाल कायम कर चुकी है।
यह भी पढे़ : ईरानी मीडिया की अमेरिकी सैनिकों को चेतावनी, ‘नरक में आपका स्वागत है’, 3500 अमेरिकी सैनिक मध्य पूर्व पहुंचे







