Dhurandhar 2: धुरंधर 2 की कहानी इस बार और ज्यादा तीखे और संवेदनशील मुद्दों को छूती है जिसमें बलूच नेताओं की भूमिका, ईशनिंदा, जाली नोटों का कारोबार, उरी हमला, बाबरी मस्जिद विवाद और भारत के खिलाफ रची जा रही साजिशें शामिल हैं। फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि कैसे कुछ स्थानीय नेता दुश्मन ताकतों का साथ देते हैं। दमदार एक्शन सीक्वेंस के बीच फिल्म 2016 की नोटबंदी को एक बड़े नेशनल ऑपरेशन के रूप में पेश करती है, जिसे काले धन और देश विरोधी नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक की तरह दिखाया गया है।
नोटबंदी: सिर्फ फैसला नहीं, एक वार
फिल्म में नोटबंदी को अचानक लिया गया आर्थिक फैसला नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति बताया गया है। कहानी यह इशारा देती है कि देश में फैल रहे काले धन और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए यह कदम जरूरी था। बड़े-बड़े कारोबारी, नेता और अंडरवर्ल्ड के लोग बेहिसाब नकदी छुपाए बैठे थे, और नोटबंदी के एक झटके ने इस पूरे नेटवर्क को हिला कर रख दिया।
Dhurandhar 2: जाली नोट और ISI कनेक्शन का एंगल
फिल्म का सबसे दिलचस्प और चर्चा वाला हिस्सा वह है, जहां नोटबंदी को पाकिस्तान समर्थित जाली नोटों के नेटवर्क से जोड़ा गया है। कहानी के मुताबिक, ISI के जरिए भारत में नकली मुद्रा फैलाई जा रही थी, जिससे न सिर्फ अर्थव्यवस्था बल्कि देश की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही थी। ऐसे में नोटबंदी को उस नेटवर्क की कमर तोड़ने वाला कदम बताया गया है।
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह का मिशन और अंडरवर्ल्ड का खेल
फिल्म में Ranveer Singh का किरदार जसकीरत से हमजा अली मजारी बनकर अंडरवर्ल्ड में घुसता है और इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलता है। कराची से लेकर भारत तक फैले इस जाल में काला धन, जाली नोट और आतंक से जुड़े लिंक सामने आते हैं। नोटबंदी यहां एक बैकग्राउंड नहीं बल्कि मिशन का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बन जाती है।
कैशलेस इकोनॉमी का भी मैसेज
फिल्म यह भी दिखाती है कि नोटबंदी का मकसद सिर्फ पुराने नोट खत्म करना नहीं था, बल्कि लोगों को डिजिटल पेमेंट की तरफ ले जाना भी था। नकदी पर निर्भरता कम करके एक पारदर्शी सिस्टम बनाने की बात कहानी में बार-बार सामने आती है।धुरंधर 2 नोटबंदी को लेकर एक अलग ही नैरेटिव पेश करती है, जिसमें काला धन, ISI, अंडरवर्ल्ड और डिजिटल इंडिया सबको एक साथ जोड़ा गया है। फिल्म कई जगह थ्रिलर से ज्यादा एक्सप्लेनर बन जाती है, लेकिन अगर आप यह समझना चाहते हैं कि नोटबंदी को किस तरह एक बड़े मिशन के रूप में दिखाया गया है, तो यह फिल्म आपको एक अलग नजरिया जरूर देती है।
ये भी पढ़े:‘धुरंधर 2’ में अतीक अहमद को देख चकराया लोगों का सिर, जानें क्या है कनेक्शन?







