ख़बर का असर

Home » मनोरंजन » रिलीज से पहले उठेगा सस्पेंस से पर्दा! ‘धुरंधर 2’ का पहला शो शाम 5 बजे, प्रीमियर से पहले ही एडवांस कलेक्शन में रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार

रिलीज से पहले उठेगा सस्पेंस से पर्दा! ‘धुरंधर 2’ का पहला शो शाम 5 बजे, प्रीमियर से पहले ही एडवांस कलेक्शन में रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार

धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म का प्रीमियर शो पहले होगा और एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई हो चुकी है। पवन कल्याण की फिल्म से टक्कर इसे और ज्यादा दिलचस्प बना रही है।
धुरंधर 2 रिलीज से पहले प्रीमियर शो

Dhurandhar 2 Release: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ (धुरंधर: द रिवेंज) का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था, जो अब खत्म होने जा रहा है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन खास बात यह है कि रिलीज से एक दिन पहले, यानी 18 मार्च को ही इसका प्रीमियर शो शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगा। फिल्म की अवधि 3 घंटे 49 मिनट है, और माना जा रहा है कि पहले शो के बाद ही इसकी कहानी से जुड़े कई राज सोशल मीडिया पर सामने आ सकते हैं।

धुरंधर 2 रिलीज से पहले प्रीमियर शो
धुरंधर 2 रिलीज से पहले प्रीमियर शो

मेकर्स ने रखा कहानी पर पर्दा

अब तक निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म की कहानी को पूरी तरह गुप्त रखा है। स्टारकास्ट भी किसी तरह का इंटरव्यू नहीं दे रही है। वहीं अभिनेता राकेश बेदी इन दिनों अपने परिवार के साथ पहाड़ों में छुट्टियां मना रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आदित्य धर ने सभी कलाकारों को रिलीज से पहले मीडिया से दूर रहने की सलाह दी है, ताकि फिल्म का सस्पेंस बना रहे।

Dhurandhar 2 Release: धुरंधर 2 रिलीज से पहले प्रीमियर शो
धुरंधर 2 रिलीज से पहले प्रीमियर शो

Dhurandhar 2 Release: एडवांस बुकिंग में 60 करोड़ पार

अगर एडवांस बुकिंग की बात करें, तो फिल्म ने पहले ही शानदार प्रदर्शन किया है। भारत में अब तक 47 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस बुकिंग हो चुकी है, जबकि दुनियाभर में यह आंकड़ा 60 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। सबसे ज्यादा टिकट महाराष्ट्र में बिके हैं, जहां 10 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हुई है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में भी 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस बुकिंग हो चुकी है, जिससे साफ है कि फिल्म का क्रेज साउथ इंडिया में भी देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।

धुरंधर 2 रिलीज से पहले प्रीमियर शो
धुरंधर 2 रिलीज से पहले प्रीमियर शो

पवन कल्याण की फिल्म से सीधी टक्कर

वहीं, 19 मार्च को ही एक और बड़ी फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी रिलीज हो रही है, जिसमें आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म पहले मार्च के आखिरी हफ्ते में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख बदलकर 19 मार्च कर दी गई। अब बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ और ‘उस्ताद भगत सिंह’ के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों फिल्मों में से कौन दर्शकों का ज्यादा प्यार हासिल करती है और बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारती है।

ये भी पढ़ें…EV चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग, 6 लोगों की मौत, 3 घायल, सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल