ख़बर का असर

Home » मनोरंजन » रणवीर सिंह की ‘धुरंधर-2’ का ट्रेलर 7 मार्च को होगा रिलीज, साथ में जारी हुआ नया पोस्टर

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर-2’ का ट्रेलर 7 मार्च को होगा रिलीज, साथ में जारी हुआ नया पोस्टर

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर-2 का ट्रेलर 7 मार्च को जारी होने जा रहा है। अभिनेता ने पांच नए पोस्टर साझा कर इसकी घोषणा की। फिल्म 19 मार्च 2026 को हिंदी समेत पांच भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें हमजा अली और इकबाल के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा।
रणवीर सिंह की फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च को

Dhurandhar 2 Trailer: साल 2026 की चर्चित फिल्मों में शामिल ‘धुरंधर-2’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अभिनेता रणवीर सिंह की इस फिल्म का ट्रेलर अब रिलीज होने के लिए तैयार है। खुद रणवीर सिंह ने जानकारी दी है कि फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज किया जाएगा।

7 मार्च सुबह 11:01 बजे ट्रेलर रिलीज

रणवीर ने यह भी बताया कि ट्रेलर किस समय आएगा। उन्होंने बताया कि 7 मार्च को सुबह 11 बजकर 01 मिनट पर ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। जैसे ही यह घोषणा हुई, फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है और अब सभी लोग ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ट्रेलर रिलीज की घोषणा के साथ रणवीर सिंह ने फिल्म के पांच नए पोस्टर भी शेयर किए हैं। इन पोस्टरों में उनका लुक काफी अलग और दमदार नजर आ रहा है। लंबे बालों और हाथ में बंदूक के साथ वह एक खतरनाक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि “तैयार हो जाइए, ट्रेलर कल यानी 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे रिलीज होगा।”

Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह की फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च को
रणवीर सिंह की फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च को

Dhurandhar 2 Trailer: पांच भाषाओं में आएगी धुरंधर-2

रणवीर ने यह भी बताया कि फिल्म ‘धुरंधर- द रिवेंज’ को 19 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म सिर्फ हिंदी में ही नहीं बल्कि तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज होगी, यानी यह एक पैन-इंडिया रिलीज होगी।

खबरों के मुताबिक इस बार फिल्म की कहानी में हमजा अली (रणवीर सिंह) और मेकर इकबाल (अर्जुन रामपाल) के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा। फिल्म के पहले भाग में रहमान डकैत की मौत दिखाई गई थी, लेकिन दूसरे भाग में भी उसका जिक्र और झलक देखने को मिलेगी। कहानी को पहले भाग से जोड़ते हुए आगे बढ़ाया जाएगा।

रणवीर सिंह की फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च को
रणवीर सिंह की फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च को

टॉक्सिक की रिलीज अब जून में

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 19 मार्च को ‘धुरंधर-2’ अकेले रिलीज होने वाली है। पहले इस फिल्म का मुकाबला यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होने वाला था, लेकिन अब उस फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है। अब ‘टॉक्सिक’ 4 जून को रिलीज होगी।

माना जा रहा है कि फिल्म की रिलीज आगे बढ़ाने का फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि इस समय ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव का असर दुनिया के कई देशों के सिनेमा बाजार पर पड़ रहा है। चूंकि ‘टॉक्सिक’ बड़े बजट की फिल्म है और इसे भी पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज होना है, इसलिए मेकर्स ने फिलहाल इसकी रिलीज टालने का फैसला किया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल