Dhurandhar 3: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई स्पाई थ्रिलर धुरंधर 2 द रिवेंज ने सिनेमाघरों में जबरदस्त शुरुआत की। पहले ही दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर फिल्म ने ब्लॉकबस्टर होने के संकेत दे दिए। निर्देशक आदित्य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने दर्शकों को एक्शन और थ्रिल से भरपूर अनुभव दिया, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है और यह कई रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है।
सोशल मीडिया पर फैली धुरंधर 3 की खबर
फिल्म की सफलता के बाद सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल होने लगी, जिसमें दावा किया गया कि धुरंधर 2 के पोस्ट-क्रेडिट सीन में ‘धुरंधर 3: द फाइनल चैप्टर’ का ऐलान किया गया है। इतना ही नहीं, कुछ पोस्ट्स में इसकी रिलीज डेट 14 जून 2026 बताई गई, जबकि कहीं-कहीं 4 जून 2026 की तारीख भी सामने आई। इस खबर ने फैंस के बीच उत्साह और बढ़ा दिया।
Dhurandhar 3: फैक्ट चेक में सामने आई सच्चाई
जब इस दावे की जांच की गई तो सच्चाई कुछ और ही निकली। किसी भी पोस्ट-क्रेडिट सीन में ‘धुरंधर 3’ को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। वायरल हो रही तस्वीरें और पोस्ट्स फैन-मेड या पूरी तरह फेक हैं, जिन्हें अलग-अलग तारीखों के साथ फैलाया जा रहा है। कई भरोसेमंद रिपोर्ट्स ने भी इस खबर को गलत बताया है।
Dhurandhar 3: मेकर्स ने नहीं किया कोई ऐलान
अब तक न तो निर्देशक आदित्य धर और न ही रणवीर सिंह की तरफ से ‘धुरंधर 3’ को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा की गई है। हालांकि फिल्म का क्लाइमेक्स ओपन एंडिंग वाला जरूर है, जिससे आगे कहानी बढ़ने की संभावना बनती है, लेकिन फिलहाल इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल क्या है स्थिति
फिलहाल साफ है कि 14 जून 2026 को धुरंधर 3 रिलीज होने की खबर पूरी तरह अफवाह है। फिल्म को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दर्शक अभी ‘धुरंधर 2’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। धुरंधर 3 को लेकर जो भी खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं, वे पूरी तरह भ्रामक हैं। ऐसे में किसी भी जानकारी पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि करना जरूरी है।
ये भी पढ़े: विराट कोहली ने IPL के लिए लंदन जाने को मांगी चार्टर्ड फ्लाइट? खुद हंसकर उड़ाई फेक न्यूज की धज्जियां !







