Donald trump: Donald Trump ने ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव के बीच एक बार फिर सख्त चेतावनी दी है। ट्रंप ने साफ कहा है कि अगर ईरान समझौते की राह पर नहीं आता और Strait of Hormuz को व्यापार के लिए नहीं खोलता, तो उसे “बेहद गंभीर परिणाम” भुगतने होंगे। उन्होंने यह धमकी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर दी।
सोशल मीडिया पर बढ़ी सख्ती
पिछले एक महीने से जारी इस संघर्ष ने दुनिया भर की चिंता बढ़ा दी है। वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी इसका असर साफ दिख रहा है और फिलहाल सुलह के आसार कमजोर नजर आ रहे हैं। ऐसे में ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए सीधे ईरान पर दबाव बनाने की कोशिश की है और जल्द समझौता करने की बात कही है।
Donald trump: ट्रंप की चेतावनी क्या है?
ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा कि अमेरिका ईरान में “नए और समझदार शासन” के साथ बातचीत कर रहा है ताकि सैन्य कार्रवाई खत्म की जा सके। उन्होंने दावा किया कि बातचीत में प्रगति हो रही है, लेकिन अगर जल्द समझौता नहीं हुआ और होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्र, तेल के कुएं और Kharg Island जैसे अहम ठिकानों को निशाना बना सकता है।
Donald trump: खार्ग द्वीप पर कब्जे की बात
इससे पहले एक इंटरव्यू में भी ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी सेना फारस की खाड़ी में स्थित खार्ग द्वीप पर आसानी से कब्जा कर सकती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास कई विकल्प हैं और जरूरत पड़ी तो वहां कुछ समय तक रहना भी पड़ सकता है। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान की रक्षा व्यवस्था उतनी मजबूत नहीं है जितनी दिखाई जाती है।
ईरान की पलटवार की चेतावनी
Donald trump: वहीं ईरान ने भी साफ कर दिया है कि अगर अमेरिकी सेना उसकी जमीन पर उतरी, तो वह खाड़ी के अरब देशों पर जमीनी हमले कर सकता है। इससे पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ने की आशंका है।
ये भी पढ़े: पाकिस्तान बना आतंकी अड्डा, अमेरिकी रिपोर्ट में बड़े खुलासे







