Home » उत्तर प्रदेश » Mathura News: मथुरा के किसान के बेटे डॉ पुष्पेंद्र चौधरी अब जापान में बेनेंगे नई पीढ़ी के मार्गदर्शक

Mathura News: मथुरा के किसान के बेटे डॉ पुष्पेंद्र चौधरी अब जापान में बेनेंगे नई पीढ़ी के मार्गदर्शक

Mathura News

Mathura News: मथुरा जिले के एक गांव से निकलकर बड़ा मुकाम हासिल करने वाले डॉ. पुष्पेंद्र चौधरी ने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। संघर्षों से भरे जीवन के बाद अब उन्होंने वह उपलब्धि हासिल की है, जिसका सपना हर विद्यार्थी देखता है। डॉ. पुष्पेंद्र का चयन जापान की टोक्यो यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के पद पर हुआ है। वे 12 नवंबर को भारत से जापान के लिए रवाना होंगे, जहां वे छात्रों को शिक्षण का कार्य संभालेंगे।

शुरुआत गांव से, सफर टोक्यो तक

Mathura News: डॉ. पुष्पेंद्र मूल रूप से मथुरा जिले के गांव पारसोली के रहने वाले हैं। बचपन से ही उनका पढ़ाई के प्रति गहरा लगाव रहा। उन्होंने 8वीं तक की पढ़ाई नदवाई (राजस्थान) से की, इसके बाद 10वीं में भरतपुर जिले में टॉप किया। फिर सीकर जिले से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उनका NIT हमीरपुर में चयन हुआ और GATE स्कोर के माध्यम से IIT रुड़की से उच्च शिक्षा प्राप्त की। पीएचडी के दौरान उन्होंने अपना पहला शोध कार्य किया, जिसके बाद टोक्यो और फिर पेरिस में रिसर्च के अवसर मिले। दो महीने पहले ही वे कॉमनवेल्थ फेलोशिप के लिए लंदन गए थे। अब उनका चयन टोक्यो यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के रूप में हुआ है।

परिवार और गांव में खुशी का माहौल

Mathura News: हमारे संवाददाता प्रतीत ने जब उनके भाई योगेश पहलवान (जो मथुरा जिले के गांव पारसोली के रहने वाले है) से बातचीत की, तो उन्होंने बताया यह हमारे लिए बेहद ही हर्ष का विषय है। पुष्पेंद्र ने मेहनत की थी और आज मेहनत का फल मिला है। इतने छोटे गांव से निकला लड़का अब विदेश जा रहा है, यह पूरे परिवार और गांव के लिए गर्व का पल है। योगेश ने बताया कि उनके पिता जी आर्मी से रिटायर्ड हैं, जिन्होंने हमेशा पुष्पेंद्र को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

जब पूछा गया कि विदेश जाने के बाद क्या आपको नहीं लगता कि उनका देश और गांव छूट जाएगा? इस पर योगेश ने मुस्कुराते हुए कहा आना-जाना तो लगा ही रहेगा, लेकिन असली खुशी तो इस बात की है कि भारत का लड़का अब जापान के बच्चों को पढ़ाएगा। इससे बड़ा गौरव और क्या हो सकता है।

इस खास मौके पर एमएलसी योगेश नौहवार ने भी बधाई देते हुए कहा कि  हमारे बीच का भाई आज इतने बड़े पद पर पहुंच गया है। उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का ताता

पुष्पेंद्र को लगातार बधाइयां मिल रही है ऐसे में सोशल मीडिया पर प्रमोद चौधरी ने लिखा कि हमारे समाज में ऐसे युवाओं की आवश्यकता है जो हमारे दूसरे बच्चों को भी मोटिवेट कर सके।

बधाई देने वालों का लगा तांता
                                                                                                   बधाई देने वालों का लगा तांता

वहीं खबर इंडिया के एडिटर-इन-चीफ सुशील चौधरी ने बधाई देते हुए कहा कि पुष्पेंद्र हमेशा से ही होनहार विद्यार्थी रहे हैं। आज उन्होंने जापान में प्रोफेसर बनकर यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से कुछ भी संभव है। खबर इंडिया का पूरा परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

Written By: Prateet Chandak

ये भी पढ़े… Bihar Election 2025: JDU सरकार पर सवाल उठाने वाले विपक्ष को केशव मौर्य का मुंह तोड़ जवाब कहा- ‘नीतीश सरकार में पक्षपात नहीं, न्याय होता है’

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

राशिफल