ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » Dubai attack: दुबई में फंसीं एक्ट्रेस सोनल चौहान, पीएम मोदी से मांगी मदद

Dubai attack: दुबई में फंसीं एक्ट्रेस सोनल चौहान, पीएम मोदी से मांगी मदद

Dubai attack:

Dubai attack: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान दुबई में फंस गई हैं। ईरान पर इजरायल और अमेरिका के मिसाइल हमलों के बाद दुबई की कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इसी बीच सोनल चौहान ने सोशल मीडिया के जरिए भारतीय सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए मदद की गुहार लगाई है। उनका इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी को टैग कर मांगी सहायता

एक्ट्रेस सोनल चौहान ने इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री को टैग करते हुए लिखा कि वह दुबई में चल रहे संकट के बीच फंसी हुई हैं। उन्होंने बताया कि फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं और भारत लौटने का कोई स्पष्ट रास्ता नजर नहीं आ रहा है। पोस्ट में उन्होंने सरकार से गाइडेंस और सपोर्ट की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित घर वापसी के लिए वह किसी भी मदद के लिए आभारी रहेंगी। सोनल के इस पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Dubai attack: पीवी सिंधू और भारतीय टीम भी फंसी

सोनल चौहान अकेली भारतीय नहीं हैं जो इस संकट से प्रभावित हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय शटलर पीवी सिंधू और भारतीय बास्केटबॉल टीम भी दोहा में फंसी हुई है। क्षेत्र में हवाई सेवाएं ठप होने से कई भारतीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हवाई क्षेत्र बंद, यात्रा पर व्यापक असर

इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के चलते दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी उड़ान संचालन अगली सूचना तक निलंबित कर दिए गए हैं। इजरायल द्वारा तेहरान पर किए गए हवाई हमलों के बाद इजरायल, ईरान, दुबई और इराक ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया, जिससे मध्य पूर्व में हवाई यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई है।

ये भी पढ़ें…CBSE Exam: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा रद्द नहीं, वायरल सर्कुलर फर्जी: बोर्ड

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल