ख़बर का असर

Home » Uncategorized » सिक्किम में दो बार कांपी धरती, गंगटोक समेत कई इलाकों में महसूस हुए झटके

सिक्किम में दो बार कांपी धरती, गंगटोक समेत कई इलाकों में महसूस हुए झटके

पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में गुरुवार को भूकंप के दो झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। पहला झटका सुबह 11 बजकर 24 मिनट पर आया। ड्रॉप, कवर और होल्ड ऑन: झटका महसूस होते ही जमीन पर बैठ जाएं, किसी मजबूत टेबल या डेस्क के नीचे शरण लें और सिर को हाथों से ढक लें।

Earthquake: पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में गुरुवार को भूकंप के दो झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। पहला झटका सुबह 11 बजकर 24 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 4.6 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक इसका केंद्र ग्यालशिंग जिले के युक्सोम से करीब 4 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में और 10 किलोमीटर की गहराई में था। झटका इतना तेज था कि गंगटोक, नामची, मंगन और पेलिंग तक कंपन महसूस किया गया। दूसरा झटका दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 3.5 रही। इसका केंद्र गंगटोक से करीब 11 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में और 10 किलोमीटर की गहराई पर बताया गया। फिलहाल दोनों झटकों से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

घबराए लोग घरों से बाहर निकले

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घबराकर घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। कई जगहों पर लोग डर के कारण चीखते हुए सड़कों पर पहुंच गए। कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

Earthquake: भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है सिक्किम

सिक्किम हिमालयी क्षेत्र में स्थित है और भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील जोन में आता है। यहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स की टक्कर के कारण समय-समय पर भूकंप आते रहते हैं। पहले भी राज्य में मध्यम तीव्रता के कई झटके दर्ज किए जा चुके हैं।

भूकंप के दौरान क्या करें?

Earthquake: ड्रॉप, कवर और होल्ड ऑन: झटका महसूस होते ही जमीन पर बैठ जाएं, किसी मजबूत टेबल या डेस्क के नीचे शरण लें और सिर को हाथों से ढक लें। खिड़कियों और भारी सामान से दूर रहें: कांच और गिरने वाली वस्तुओं से दूरी बनाए रखें। बाहर भागने की कोशिश न करें: इमारत से भागते समय ज्यादा खतरा हो सकता है। गैस और बिजली बंद करें: झटका रुकने के बाद एहतियात के तौर पर गैस और बिजली की सप्लाई बंद कर दें। आपातकालीन किट तैयार रखें: पानी, दवाइयां, टॉर्च और जरूरी सामान पहले से तैयार रखें। स्थिति पर प्रशासन नजर बनाए हुए है और फिलहाल किसी तरह के बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

 

ये भी पढ़े: जेएनयू में वीसी के बयान पर बवाल, प्रदर्शनकारियों ने मेन गेट का ताला तोड़ा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल