Earthquake: साल के अंतिम दिन भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में भूकंपीय गतिविधियां दर्ज की गईं। जापान के पूर्वी तट पर जहां तेज़ भूकंप आया, वहीं भारत के असम, लद्दाख और पड़ोसी क्षेत्र तिब्बत में भी धरती हिलती महसूस की गई।
जापान के पूर्वी तट पर 6.0 तीव्रता का भूकंप
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, बुधवार को जापान के नोडा क्षेत्र के पूर्वी तट पर 6.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 19.3 किलोमीटर की गहराई में था। राहत की बात यह रही कि फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।
Earthquake: असम और लद्दाख में भी कांपी धरती
भारत में भी अलग-अलग इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, असम के डिमा हसाओ जिले में रात 9:04 बजे 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन से महज 5 किलोमीटर नीचे था। इससे पहले शाम 7:35 बजे केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह क्षेत्र में 3.7 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है।
तिब्बत में भी दर्ज की गई भूकंपीय गतिविधि
Earthquake: भारत के पड़ोसी क्षेत्र तिब्बत में भी दोपहर 3:26 बजे 3.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। यहां भी भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे स्थित था।फिलहाल इन सभी क्षेत्रों से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन लगातार आ रही भूकंपीय घटनाओं ने लोगों की चिंता जरूर बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका में पारंपरिक खतना के दौरान 41 युवकों की मौत, प्रशासन सख्त






