ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » स्पेशल टास्क फोर्स–आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में इनामी बदमाश पवन उर्फ कल्लू ढेर

स्पेशल टास्क फोर्स–आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में इनामी बदमाश पवन उर्फ कल्लू ढेर

Encounter in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार देर रात हुई मुठभेड़ के बाद कुख्यात इनामी बदमाश पवन उर्फ कल्लू की इलाज के दौरान मौत हो गई।

थाना एकता क्षेत्र में हुई मुठभेड़

पुलिस अधिकारियों के अनुसार 27 फरवरी 2026 को थाना एकता क्षेत्र में एसटीएफ और आगरा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कुख्यात बदमाश पवन उर्फ कल्लू से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

Encounter in Uttar Pradesh: इलाज के दौरान तोड़ा दम

अस्पताल में चिकित्सकों ने पवन उर्फ कल्लू का इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कौन था पवन उर्फ कल्लू

मृत बदमाश की पहचान पवन उर्फ कल्लू पुत्र संतराम, निवासी सिरौली, थाना लोनी, जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है। वह आगरा कमिश्नरेट के थाना ताजगंज में दर्ज रंगदारी के एक मामले में वांछित था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

Encounter in Uttar Pradesh: कुख्यात गैंग का सक्रिय शूटर

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक पवन, शासन द्वारा चिन्हित कुख्यात रणदीप भाटी–अमित कसाना गैंग का सक्रिय शूटर था। उसके खिलाफ हत्या के चार, रंगदारी के दो समेत कुल 18 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वर्ष 2021 में एक हत्या के मामले में उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था, जिसके बाद उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

 जेल से छूटने के बाद बढ़ी आपराधिक गतिविधियां

जेल में रहने के दौरान पवन का संपर्क हरियाणा के कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग से हो गया था। वर्ष 2025 में जेल से रिहा होने के बाद उसने दोबारा बड़े पैमाने पर रंगदारी मांगनी शुरू कर दी थी। पुलिस को आशंका थी कि वह दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ी आपराधिक वारदातों की योजना बना रहा है।

Encounter in Uttar Pradesh: हथियार और कारतूस बरामद

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने भारी मात्रा में कारतूस और अवैध असलहे बरामद किए हैं। बरामद 9 एमएम पिस्टल वर्ष 2016 में गौतमबुद्ध नगर के थाना बिसरख क्षेत्र से एक कांस्टेबल से लूटी गई थी। इस संबंध में पहले से मामला दर्ज था।

पुलिस का सख्त संदेश

एसटीएफ और आगरा पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि संगठित अपराध और रंगदारी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े… ‘जनता अब कांग्रेस को वोट के योग्य नहीं समझती’: नरेंद्र मोदी का बड़ा हमला

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल