ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » Etawah News: रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल… दबंगों ने युवक को लाठी डंडो से बुरी तरह पीट किया अधमरा

Etawah News: रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल… दबंगों ने युवक को लाठी डंडो से बुरी तरह पीट किया अधमरा

Etawah News

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि किस तरह से कुछ लोग युवक के ऊपर लाठी डंडो से एक के बाद वार पर वार कर रहे है। हैरानी की बात ये है कि हाथ में डंडे लिए दबंग युवक के ऊपर तब तक वार करते है जब तक वह अधमरा नहीं हो जाता। वीडियो देख साफ प्रतित होता है कि वार कर रहे दबंगों में न तो ख़ाकी का डर है और न ही पुलिस का कोई ख़ौफ़।

पहले जाने मामला…

Etawah News: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिले के उदी मोड़ पर 2 Scorpio कार से आए एक दर्जन दबंगो ने एक निहत्थे युवक पर जानलेवा हमला किया। इतने से भी पेट नहीं भरा तो लाठी डंडो से दर्जनों वार करने के बाद युवक को लहुलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। युवक को कमरे से खींचकर जमीन पर गिराकर दर्जन भर दबंगों ने ताबड़तोड़ लाठी डंडों की बौछारें कर दी, जिससे युवक का सर खून से लथपथ हो गया। इतना करने के बाद भी दबंगों ने लहूलुहान युवक के मुंह में लोड करके पिस्टल डाल दी। ये पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये मामला 8 नवम्बर की रात का है। घायल पक्ष के राजेश कुमार सिंह, निवासी चकरनगर रोड उदी मोड़, ने थाना बढ़पुरा में पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर हमला किया है, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की तहरीर मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

Etawah News: 4 आरोपियों गिरफ्तार

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त 2 Scorpio गाड़ी और लाठी डंडे को बरामद किया। जबकि पुलिस के हाथ अभी घटना में प्रयुक्त पिस्टल नहीं लगी है। जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। आपको बता दें, यह पूरी घटना इटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उदी मोड़ की है।

इस मामले में जानकारी देते हुए सीओ आयुषी सिंह ने बताया पुलिस ने छापेमारी कर जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें मुकेश गब्बर सिंह (45 वर्ष), ध्रुव सिंह (28 वर्ष), राहुल यादव (27 वर्ष) और सुधीर सिंह (30 वर्ष) शामिल हैं। आरोपी थाना बढ़पुरा क्षेत्र के रहने वाले है। घटना के दौरान मारपीट के लिए लकड़ी की पाटी और बाँस के डंडे का इस्तेमाल किया गया था, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। साथ ही सफेद और काले रंग की दो स्कॉर्पियो कारें भी जब्त की गई है। जिनका इस्तेमाल आरोपियों ने घटना के समय किया था।

ये भी पढ़े… UP Politics: ओवैसी पर रुचि वीरा के निशाने से भड़के AIMIM नेता, अखिलेश पर तंज कस बोले- ‘2027 में मुसलमान बताएगा असली वोट कटवा कौन’

3 4 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल