ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद इटावा में मचा हड़कंप, सूची से हटे 2.33 लाख मतदाताओं के नाम

SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद इटावा में मचा हड़कंप, सूची से हटे 2.33 लाख मतदाताओं के नाम

Etawah News

Etawah News: चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद इटावा जिले की नई मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस मामले में मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल और अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ एसआईआर के निष्कर्षों और आगे की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा की।

बैठक में दी जिलाधिकारी ने जानकारी

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि एसआईआर से पहले इटावा जिले में कुल 12 लाख 29 हजार 631 मतदाता पंजीकृत थे। गहन सत्यापन प्रक्रिया के बाद जारी की गई नई मतदाता सूची में यह संख्या घटकर 9 लाख 96 हजार 613 रह गई है। इस तरह कुल 2 लाख 33 हजार 40 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।

Etawah News: मृतक, स्थानांतरित और अपात्र मतदाताओं के नाम हटाए गए

प्रशासन के अनुसार, मतदाता सूची से नाम हटाने की यह कार्रवाई पूरी तरह सत्यापन आधारित रही। इसमें मृत मतदाता, दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो चुके मतदाता और अपात्र पाए गए नामों को सूची से हटाया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है।

विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की स्थिति

नई मतदाता सूची के अनुसार…

 इटावा सदर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 59 हजार 195 मतदाता

 जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 88 हजार 681 मतदाता

जबकि भरथना (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 11 हजार 237 मतदाता दर्ज किए गए हैं।

वहीं, हटाए गए मतदाताओं की संख्या की बात करें तो

इटावा सदर विधानसभा से 1 लाख 5 हजार 610

जसवंतनगर विधानसभा से 61 हजार 455

और भरथना विधानसभा क्षेत्र से 65 हजार 975 नाम सूची से काटे गए हैं।

Etawah News: मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 1437

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि एसआईआर प्रक्रिया के बाद जिले में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 1437 हो गई है। इसका उद्देश्य आगामी चुनावों में मतदाताओं को सुविधा प्रदान करना और मतदान प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाना है। इसके साथ ही जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल और एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि यदि किसी भी दल या मतदाता को मतदाता सूची से संबंधित कोई आपत्ति या दावा करना हो तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण निष्पक्ष और नियमों के अनुरूप किया जाएगा।

Report By: रामकुमार राजपूत

ये भी पढ़े… सहारनपुर: SIR सर्वे में 4.32 लाख मतदाता कम, DM ने लोगों से वोट बनवाने की करी अपील

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल