Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का खुलासा कर सैकड़ों किलो विस्फोटक, असलहे और कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने ये कार्रवाई बीते दिन चलाए गए गुप्त ऑपरेशन के तहत की है। जिसमें 12 से अधिक गाड़ियों में पुलिस-एजेंसियाँ शामिल थीं। आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने गिफ्तर कर लिया है।
करोड़ों रुपये की सामग्री बरामद
अपराध शाखा की टीम ने डॉक्टर द्वारा किराए पर लिए गए कमरे में छापा मारा, जहाँ से करोड़ों रुपये की सामग्री बरामद की गई। इस छापेमारी में लगभग 300-350 किलो RDX बरामद हुआ है। साथ ही, दो AK‑47 राइफलें, बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस और गोला-बारूद भी जब्त किये गए हैं। आरोपी डॉक्टर की निशानदेही पर यह बरामदगी हुई है, जिसमें बड़ी बैगों में विस्फोटक सामग्री मिली।
Faridabad News: कौन है आरोपी डॉ. आदिल ?
पुलिस ने आरोपी डॉक्टर की पहचान आदिल अहमद रदर (अनंतनाग, जम्मू-कश्मीर का निवासी) के रूप में की है। उन्होंने पूर्व में राजकीय मेडिकल कॉलेज अनंतनाग में कार्य किया था। आरोप है कि वह उत्तरी भारत-के कई राज्यों में आतंकवाद से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा रहा है। आपको बता दें कि शुरुआत में, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यूपी के सहारनपुर से डॉक्टर की गिरफ्तारी की थी, जिसके बाद फरीदाबाद में किराए किये गए कमरे में छापा मारा गया। बताया गया है कि आरोपी ने लगभग तीन महीने पहले फरीदाबाद में कमरा किराए पर लिया था, और मकान मालिक को बस डॉक्टर हूँ, कुछ मेडिकल उपकरण रखूँगा कहकर घर दिलवाया था। किसी को इस भारी सामग्री की भनक नहीं लगी। आरोप है कि डॉक्टर के पास इतनी भारी मात्रा में RDX और हथियार कहां से आए, यह अब जांच का केंद्र बिंदु है। सामने आया है कि उसके नेटवर्क में अन्य सहयोगी भी हो सकते हैं, जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस ने भारतीय बंदूक अधिनियम और UAPA (अउशोभनीय गतिविधियों रोकथाम अधिनियम) समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
Update…







