Madhya Pradesh: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के ग्राम गोमवेटा की रहने वाली महिला नक्सली सुनीता ने मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में आत्मसमर्पण कर दिया है।
आपको बता दें, सुनीता ने मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की पितकोना पुलिस चौकी अंतर्गत चिलोरा कैंप में समर्पण किया।

14 लाख की ईनामी महिला नक्सली सुनीता ने किया समर्पण
उस पर तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कुल 14लाख रुपए का इनाम था।
पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, ईनामी नक्सली सुनीता ने हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार की नई नक्सल नीति और राज्य में बढ़ते पुलिस दबाव की वजह से आत्मसमर्पण किया है।
वर्ष 1992 के बाद यह पहली बार है जब किसी महिला नक्सली ने इस तरह से सरेंडर किया है।
वर्ष 2022 में एम.एम.सी जोन की हार्डकोर सशस्त्र महिला नक्सली सुनीता माओवादी संगठन का हिस्सा बनी थी।
जिसके बाद 6 महीने के लिए छत्तीसगढ़ में स्थित माड में प्रशिक्षण लिया और सीसी मेंबर रामदेर के गार्ड के तौर पर कार्य किया।
2023 नीति के तहत पहला आत्मसमर्पण मामला
आपको बता दें, यह आत्मसमर्पण मध्य प्रदेश की आत्मसमर्पण, पुनर्वास और राहत नीति 2023 के तहत किया गया पहला मामला है।
पुलिस अधिकारी संजय कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक सुनीता किन अपराधों का हिस्सा बनी है। इन सभी पर पूछताछ जारी है
Read More: Guru Nanak Jayanti 2025 Delhi में सजे हुए गुरुद्वारा बंगला साहिब का दृश्य







