ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » “मैं जाट की बेटी हूं, पूरा गाजियाबाद मेरा है”- घर के सामने कार खड़ी करने पर महिला और दो दरोगाओं का बवाल, वीडियो वायरल

“मैं जाट की बेटी हूं, पूरा गाजियाबाद मेरा है”- घर के सामने कार खड़ी करने पर महिला और दो दरोगाओं का बवाल, वीडियो वायरल

गाजियाबाद। मोदीनगर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला और उसके साथ मौजूद दो दरोगा खुलेआम गाली-गलौज और दबंगई करते नजर आ रहे हैं।

Ghaziabad Video: मोदीनगर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला और उसके साथ मौजूद दो दरोगा खुलेआम गाली-गलौज और दबंगई करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि महिला ने अपने साथियों के साथ एक मकान के सामने कार खड़ी कर दी थी। जब मकान मालिक ने गाड़ी हटाने को कहा तो महिला और दरोगा भड़क गए।

“पूरा गाजियाबाद मेरा है”, महिला की दबंगई कैमरे में कैद

वीडियो में महिला चिल्लाते हुए कहती नजर आ रही है-“मैं जाट की बेटी हूं। पूरा गाजियाबाद मेरा है। खड़े-खड़े 50 थार खरीद दूंगी। बुला, किसको बुलाता है… संविधान मत सिखा, मैं खुद वकील हूं।” महिला लगातार ऊंची आवाज में धमकी देती रही, जबकि मौके पर मौजूद दोनों दरोगा तमाशबीन बने रहे।

Ghaziabad Video: पीड़ित ने क्या बताया?

पीड़ित अभिषेक नेहरा, निवासी बुदाना, ने बताया कि 21 दिसंबर की रात जब वह निवाड़ी रोड स्थित अपने घर पहुंचे तो गेट के सामने रैम्प पर दो कारें—VERNA और CURVV खड़ी थीं। उन्होंने बताया कि एक कार में महिला मुंद्रेश और दो दरोगा बैठकर शराब पी रहे थे, जिससे घर में प्रवेश का रास्ता बंद हो गया। गाड़ी हटाने को कहने पर दरोगा जितेंद्र राघव ने वर्दी का रौब दिखाते हुए गालियां दीं और धमकी दी कि ज्यादा बोला तो थाने उठा लेंगे।

 गाली-गलौज, धमकी और पुलिस की चुप्पी

अभिषेक का आरोप है कि महिला कार से उतरकर गंदी-गंदी गालियां देने लगी और जाति व पैसे के दम पर धमकियां देने लगी। हालात बिगड़ते देख एक दरोगा ने महिला को गाड़ी में बैठाया और सभी वहां से चले गए।

Ghaziabad Video: महिला ने दर्ज कराई एफआईआर

घटना के बाद महिला मुंद्रेश ने निवाड़ी थाने पहुंचकर अभिषेक नेहरा और शुभम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि दो युवकों ने जबरन उसकी गाड़ी रुकवाकर डराने की कोशिश की, जिससे वह और उसकी बेटी डर गईं।पुलिस ने महिला की शिकायत पर BNS की धारा 74, 78, 131, 126 और 352 के तहत केस दर्ज कर लिया।

वीडियो में दिखे दरोगाओं पर सवाल

थाना प्रभारी निवाड़ी जयपाल सिंह रावत ने बताया कि वायरल वीडियो में निवाड़ी थाने के दरोगा मुकुल और जितेंद्र राघव नजर आ रहे हैं। हालांकि, दोनों दरोगा दूसरे थाना क्षेत्र में महिला के साथ क्यों मौजूद थे, इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस जांच के आदेश, महिला पहले से है विवादों में

एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि पूरे मामले की रिपोर्ट DCP देहात से मांगी गई है। दरोगाओं की भूमिका, एफआईआर की निष्पक्षता और वीडियो के तथ्यों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि महिला मुंद्रेश और उसके पति अमित सिरोही के खिलाफ 18 दिसंबर 2025 को धोखाधड़ी, चेक बाउंस और मारपीट का मामला भी दर्ज है।

ये भी पढ़े…  ‘राहुल हटाओ, प्रियंका लाओ’- कांग्रेस में बगावत पर शहजाद पूनावाला का तीखा तंज

 

 

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल