ख़बर का असर

Home » Uncategorized » गोवा के BITS पिलानी कैंपस में छात्रा की संदिग्ध आत्महत्या, दो साल में छठा मामला

गोवा के BITS पिलानी कैंपस में छात्रा की संदिग्ध आत्महत्या, दो साल में छठा मामला

गोवा के वास्को स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान BITS पिलानी के गोवा कैंपस से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। रविवार को हुई इस ताज़ा घटना को लेकर BITS पिलानी प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Goa: गोवा के वास्को स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान BITS पिलानी के गोवा कैंपस से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। रविवार देर रात हॉस्टल परिसर में तीसरे वर्ष की एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

हॉस्टल के कमरे में मिला शव

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक छात्रा की पहचान 20 वर्षीय वैष्णवी जितेश के रूप में हुई है। वैष्णवी बेंगलुरु की रहने वाली थी और BITS पिलानी गोवा कैंपस में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग (ECE) की थर्ड ईयर की छात्रा थी। रविवार रात करीब 11:30 बजे वेर्णा पुलिस को सूचना मिली कि छात्रा अपने हॉस्टल के कमरे में मृत अवस्था में पाई गई है।

Goa: दो वर्षों में छठी आत्महत्या

पुलिस ने इस मामले में एक चौंकाने वाली जानकारी साझा करते हुए बताया कि पिछले दो वर्षों में BITS पिलानी गोवा कैंपस में आत्महत्या का यह छठा मामला है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने कैंपस के छात्रों और अभिभावकों के बीच गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

Goa: विधानसभा तक पहुंच चुका है मामला

छात्रों द्वारा उठाए जा रहे आत्मघाती कदमों का मुद्दा हाल ही में गोवा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी उठ चुका है। विपक्ष के सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने स्वीकार किया था कि कई छात्र परीक्षा और पढ़ाई के अत्यधिक दबाव के कारण मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं।

प्रशासन की चुप्पी

रविवार को हुई इस ताज़ा घटना को लेकर BITS पिलानी प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

 

ये भी पढ़े:  बिहार इंटर परीक्षा में चंद मिनट की देरी बनी छात्रों के लिए काल! प्रवेश नहीं मिलने पर फूट-फूट कर रोईं, सरकार को कोसा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल