ख़बर का असर

Home » बिज़नेस » कीमतों में भूचाल! चांदी ₹23,900 टूटी, सोना भी ₹5,700 सस्ता

कीमतों में भूचाल! चांदी ₹23,900 टूटी, सोना भी ₹5,700 सस्ता

Gold–Silver Price Crash: सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट का दौर लगातार जारी है। बजट 2026 में सोना और चांदी को लेकर कोई सीधा ऐलान नहीं होने के बावजूद कमोडिटी मार्केट में दबाव साफ नजर आया। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को एमसीएक्स पर सोना और चांदी दोनों में तेज गिरावट दर्ज की गई।

एमसीएक्स पर सोना-चांदी में भारी गिरावट

एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना 5,719 रुपये यानी करीब 4.02 प्रतिशत टूटकर 1,36,498 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी में और भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी 23,908 रुपये सस्ती होकर 2,41,744 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, जिसमें लगभग 9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Gold–Silver Price Crash: रिकॉर्ड स्तर से फिसली चांदी, सोना भी दबाव में

चांदी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से करीब 1.79 लाख रुपये तक टूट चुकी है, जबकि सोना भी फिसलकर करीब 1.37 लाख रुपये के स्तर पर आ गया है। पिछले तीन कारोबारी सत्रों से दोनों कीमती धातुओं में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे निवेशकों में सतर्कता बढ़ गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार से भी मिले कमजोर संकेत

वैश्विक बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिली। सोमवार की शुरुआती ट्रेडिंग में स्पॉट गोल्ड करीब 4 प्रतिशत तक गिर गया, जबकि चांदी में भी लगभग इतनी ही गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, शुरुआती सत्र में 12 प्रतिशत तक टूटने के बाद चांदी 80 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर टिकने में सफल रही। इससे पहले चांदी ने पिछले 10 वर्षों की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट दर्ज की थी।

Gold–Silver Price Crash:  क्यों आई सोना-चांदी में इतनी बड़ी गिरावट

विशेषज्ञों के मुताबिक हालिया गिरावट के पीछे कई वजहें हैं। बीते हफ्तों में सोना और चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे, जिसके बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी। जनवरी महीने में वैश्विक तनाव, कमजोर मुद्राओं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर चिंताओं के चलते कीमती धातुओं में तेज उछाल देखा गया था।

अमेरिकी घटनाक्रम ने बदली निवेशकों की धारणा

हालिया गिरावट की एक बड़ी वजह अमेरिका से जुड़ी खबर मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फेड चेयर के तौर पर केविन वॉर्श को नामित करने की योजना बना रहे हैं। इस खबर के बाद डॉलर मजबूत हुआ, जिससे कमजोर डॉलर की उम्मीद कर रहे निवेशकों की रणनीति बदली और सोना-चांदी में तेज बिकवाली देखने को मिली।

ये भी पढ़े… रिकॉर्ड ऊंचाई से सीधे फिसलाव: सोना 1.37 लाख के नीचे, चांदी में 9% की बड़ी टूट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल