ख़बर का असर

Home » बिज़नेस » सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, तीन दिनों में चांदी 36% और सोना 17% टूटा

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, तीन दिनों में चांदी 36% और सोना 17% टूटा

सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को चांदी की कीमत में 52,000 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी गिरावट दर्ज की गई। स्पॉट चांदी भी 1.2 डॉलर यानी 1.42 प्रतिशत गिरकर 83.49 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। HDFC सिक्योरिटीज के वरिष्ठ एनालिस्ट सौमिल गांधी का कहना है कि निवेशकों की नजर अब मध्य पूर्व की स्थिति, यूरोप, यूके और भारत की मौद्रिक नीतियों पर रहेगी।

Gold news: सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को चांदी की कीमत में 52,000 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी गिरावट दर्ज की गई। लगातार तीसरे कारोबारी दिन तेज बिकवाली के चलते चांदी का भाव घटकर 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, चांदी की कीमत में अब तक करीब 17 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। इससे पहले शनिवार को चांदी 72,500 रुपये यानी लगभग 19 प्रतिशत टूटकर 3,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। बीते तीन कारोबारी सत्रों में चांदी कुल 1,44,500 रुपये यानी करीब 36 प्रतिशत सस्ती हो चुकी है। गौरतलब है कि 29 जनवरी को चांदी ने 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम का ऑल-टाइम हाई छुआ था।

सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट

सोने के बाजार में भी भारी दबाव देखने को मिला। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार को 12,800 रुपये यानी 7.73 प्रतिशत गिरकर 1,52,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया। इससे पहले पिछले सत्र में सोना 1,65,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। तीन सत्रों में सोने की कीमत में कुल 30,300 रुपये यानी करीब 17 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 29 जनवरी को सोने ने 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड स्तर बनाया था। तेज रैली के बाद निवेशक अब मुनाफावसूली में जुटे नजर आ रहे हैं।

Gold news: एक्सपर्ट्स की राय

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी एनालिस्ट मानव मोदी के अनुसार, अमेरिकी डॉलर की मजबूती के चलते सोना और चांदी दबाव में हैं। ट्रंप के टैरिफ से जुड़ी चर्चाओं और अमेरिका-ईरान तनाव में नरमी की खबरों के बीच अमेरिकी शटडाउन की आशंका टलने से बाजार में तरलता बढ़ी, जिससे बिकवाली तेज हुई। लेमोन मार्केट्स के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने बताया कि केंद्रीय बजट 2026-27 में सोना और चांदी के आयात शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया। इससे घरेलू बाजार में कीमतों को सहारा देने वाला एक बड़ा तात्कालिक कारक खत्म हो गया।

Gold news: वैश्विक बाजारों में भी कमजोरी

वैश्विक स्तर पर भी कीमती धातुओं में गिरावट देखने को मिली। सोने की स्पॉट कीमत 83.75 डॉलर यानी 1.72 प्रतिशत गिरकर 4,781.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। मिराय एसेट शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट प्रवीण सिंह के मुताबिक, सप्ताह की शुरुआत से ही स्पॉट गोल्ड पर तेज बिकवाली का दबाव बना हुआ है। मजबूत डॉलर और ट्रंप द्वारा केविन वॉर्श को फेड चेयर नियुक्त करने की घोषणा से भी बाजार पर असर पड़ा।

आगे किन बातों पर रहेगी नजर

Gold news: स्पॉट चांदी भी 1.2 डॉलर यानी 1.42 प्रतिशत गिरकर 83.49 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। HDFC सिक्योरिटीज के वरिष्ठ एनालिस्ट सौमिल गांधी का कहना है कि निवेशकों की नजर अब मध्य पूर्व की स्थिति, यूरोप, यूके और भारत की मौद्रिक नीतियों पर रहेगी। इसके अलावा इस सप्ताह आने वाले अमेरिकी नॉन-फार्म पेरोल आंकड़े, बेरोज़गारी दर और फेडरल रिजर्व अधिकारियों के बयान भी सोने-चांदी की कीमतों की दिशा तय कर सकते हैं।

 

यह भी पढे़: OTT से सिनेमाघर तक पहुंचेगा ‘मिर्जापुर’, फिल्म की शूटिंग पूरी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल