ख़बर का असर

Home » बिज़नेस » सोना-चांदी में बड़ी गिरावट! एक दिन में 4% तक टूटी कीमतें, निवेशकों की बढ़ी चिंता

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट! एक दिन में 4% तक टूटी कीमतें, निवेशकों की बढ़ी चिंता

मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। बाजार में कमजोरी के कारण दोनों कीमती धातुओं के भाव नीचे आए। अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल और मुद्रा की मजबूती का असर भी कीमतों पर साफ दिखाई दिया।
सोना और चांदी की कीमतों में बड़ा फेरबदल

Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार में कमजोरी का असर साफ दिखाई दे रहा है और दोनों की कीमतों में लगभग 4.3 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है।

एमसीएक्स पर सोने की कीमत में गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10:34 बजे 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में सोने की कीमत 2,094 रुपये यानी करीब 1.50 प्रतिशत घटकर 1,37,166 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

आज के कारोबार के दौरान सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला। इस दौरान सोना 1,36,684 रुपये के न्यूनतम स्तर तक गिरा, जबकि इसका अधिकतम स्तर 1,38,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

सोना और चांदी की कीमतों में बड़ा फेरबदल

सोना और चांदी की कीमतों में बड़ा फेरबदल

Gold Silver Price: चांदी की कीमतों में भी बड़ी कमजोरी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। एमसीएक्स पर 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में चांदी 9,837 रुपये यानी करीब 4.37 प्रतिशत गिरकर 2,15,330 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।आज के कारोबार में चांदी का न्यूनतम स्तर 2,15,330 रुपये प्रति किलो रहा, जबकि अधिकतम स्तर 2,19,658 रुपये प्रति किलो तक गया।

डॉलर इंडेक्स की मजबूती का असर

सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी की एक बड़ी वजह डॉलर इंडेक्स की मजबूती मानी जा रही है। यह इंडेक्स दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की ताकत को दर्शाता है।खबर लिखे जाने तक डॉलर इंडेक्स करीब 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.23 अंक पर कारोबार कर रहा था।

Gold Silver Price: सोना और चांदी की कीमतों में बड़ा फेरबदल

सोना और चांदी की कीमतों में बड़ा फेरबदल

Gold Silver Price: इन मुद्राओं से बनता है डॉलर इंडेक्स

डॉलर इंडेक्स में छह प्रमुख विदेशी मुद्राएं शामिल होती हैं। इनमें यूरो, जापानी येन, ब्रिटिश पाउंड, कैनेडियन डॉलर, स्विस फ्रैंक और स्वीडिश क्रोना शामिल हैं।केवल भारतीय बाजार ही नहीं, बल्कि वैश्विक बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।

खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1.67 प्रतिशत यानी 73 डॉलर गिरकर 4,356 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी 3.78 प्रतिशत यानी 2.625 डॉलर की गिरावट के साथ 66.73 डॉलर प्रति औंस पर थी।

सोना और चांदी की कीमतों में बड़ा फेरबदल

सोना और चांदी की कीमतों में बड़ा फेरबदल

पिछले दिनों में भी लगातार गिर रही कीमतें

पिछले कुछ समय से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। डॉलर में देखें तो बीते एक सप्ताह में सोने की कीमत 13 प्रतिशत से अधिक गिर चुकी है, जबकि पिछले एक महीने में यह 15 प्रतिशत से ज्यादा नीचे आ चुकी है।

चांदी में भी तेज गिरावट

चांदी की कीमतों में भी इसी तरह का रुझान देखा जा रहा है। बीते एक सप्ताह में डॉलर के हिसाब से चांदी की कीमत 16 प्रतिशत से अधिक गिर चुकी है, जबकि पिछले एक महीने में इसमें 24 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़े…युद्ध का 25वां दिन! ईरान ने इजरायल पर दागीं मिसाइलें, IDF ने नागरिकों को किया सतर्क

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल