ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » Gorakhpur News: मंडलायुक्त ने किया गोडधोइया नाला परियोजना का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

Gorakhpur News: मंडलायुक्त ने किया गोडधोइया नाला परियोजना का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

गोरखपुर मंडलायुक्त अनिल ढींगरा

Gorakhpur News: मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने आज शनिवार को निर्माणाधीन गोडधोइया नाला परियोजना का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे कॉलोनी शाहपुर, मैत्रीपुरम कॉलोनी, आदित्यपुरी कॉलोनी और फातिमा अस्पताल रोड सहित पूरे निर्माण क्षेत्र की भौतिक स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

निर्माण कार्य तेज गति से प्रगति पर

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने नाले के निर्माणाधीन हिस्सों, स्लैब निर्माण, बेसमेंट संरचना, जलनिकासी चैनल और मार्ग विस्तार कार्य का स्थल पर जाकर अवलोकन किया। मैत्रीपुरम कॉलोनी में जल निगम के अभियंताओं ने उन्हें जानकारी दी कि निर्माण कार्य तेज गति से प्रगति पर है और पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरी तरह सम्पन्न हो चुका है। मंडलायुक्त ढींगरा ने कार्यदायी संस्था को दिन-रात युद्धस्तर पर कार्य करते हुए निर्माण गति और बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जहां पाइपलाइन बिछाने के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां की सड़कें उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र पुनर्निर्मित की जाएँ। साथ ही उन्होंने श्रमिकों की कार्यशैली, मशीनरी की उपलब्धता और सुरक्षा मानकों की भी गहन जांच की।

उन्होंने जोर देकर कहा कि गोडधोइया नाला शहर की प्रमुख जलनिकासी परियोजनाओं में से एक है, इसलिए कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर और पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Gorakhpur News: बिलंदपुर खत्ता स्थित निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण

गोडधोइया नाला निरीक्षण के पश्चात मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने सुभाष चंद्र बोस नगर, बिलंदपुर खत्ता स्थित निर्माणाधीन पार्क का भी जायजा लिया। नगर निगम के अधिकारियों ने उन्हें पार्क निर्माण की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। मंडलायुक्त ने नगर निगम को निर्देश दिया कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य को अतिशीघ्र और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने विरासत गलियारे में चल रहे ध्वस्तीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और स्थल पर जमा मलबे को युद्धस्तर पर हटाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े…  UP News: NCR से खत्म होगा प्रदूषण? Yogi सरकार ने बना दिया ये तगड़ा प्लान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल