ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » CM योगी ने किया KDSG सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन, स्वास्थ्य क्षेत्र में नए युग की शुरुआत

CM योगी ने किया KDSG सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन, स्वास्थ्य क्षेत्र में नए युग की शुरुआत

Greater Noida:

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ग्रेटर नोएडा में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से संपन्न ‘KDSG सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल’ का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को समर्पित इस नए स्वास्थ्य केंद्र की सराहना करते हुए इसे ‘नए उत्तर प्रदेश’ की विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अस्पताल के फाउंडर डायरेक्टर कपिल देव के साथ सुनील कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे।

 

Greater Noida: विकास की सकारात्मक सोच का विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश अब सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहा है और प्रदेश में विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि KDSG सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल न केवल ग्रेटर नोएडा, बल्कि पूरे एनसीआर क्षेत्र में स्वास्थ्य मानकों को एक नई ऊंचाई प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रबंधन को इस बेहतरीन पहल के लिए हृदय से बधाई दी और इसे चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि बताया।

Greater Noida: मरीज के विश्वास और डॉक्टर के व्यवहार का महत्व

इलाज की प्रक्रिया पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोई बीमार व्यक्ति अस्पताल आता है, तो वह एक गहरी उम्मीद और विश्वास लेकर आता है। उन्होंने डॉक्टरों को सलाह दी कि उनकी सलाह सटीक और सुलभ होनी चाहिए। मुख्यमंत्री के अनुसार, एक डॉक्टर का मधुर और सकारात्मक व्यवहार मरीज के भीतर वह शक्ति भर देता है, जिससे उसकी आधी बीमारी तो बिना किसी दवा के ही समाप्त हो जाती है। चिकित्सा के पेशे में संवेदनशीलता और अपनापन सबसे प्रभावी उपचार है। मैंने अकेले मुख्यमंत्री राहत कोष से पिछले एक वर्ष के अंदर ₹1,300 करोड़ स्वास्थ्य सुविधा के लिए अलग-अलग स्तर के मरीजों को प्रदेश भर के हॉस्पिटलों में उपलब्ध करवाया है।

कपिल देव के खेल और चिकित्सा के जज्बे की तुलना

समारोह में मुख्यमंत्री ने क्रिकेट के मैदान की यादें ताजा करते हुए एक दिलचस्प उदाहरण दिया। उन्होंने कपिल देव की गेंदबाजी और कप्तानी का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे मैदान पर उनकी मौजूदगी मात्र से प्रतिद्वंद्वी टीम का मनोबल टूट जाता था, वैसी ही भूमिका आज डॉक्टर की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि डॉक्टर के रूप में कपिल देव जैसा प्रभावशाली व्यक्तित्व सामने हो, तो बीमारी रूपी विपक्षी को मैदान छोड़कर भागना ही पड़ेगा। डॉक्टर को देखते ही मरीज का आधा तनाव खत्म हो जाना चाहिए।

 

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नए मानकों की स्थापना

KDSG सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक और बेहतरीन विशेषज्ञता के माध्यम से समाज के हर वर्ग को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सही परामर्श और सुलभ चिकित्सा पद्धति आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस अस्पताल के शुरू होने से एनसीआर के निवासियों को अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि उनके घर के पास ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध होंगी।

 

यह भी पढ़ें…गुलफाम और जीशान के पिता ने तोड़ी चुप्पी पुलिस एनकाउंटर उठाए सवाल?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल