ख़बर का असर

Home » गुजरात » ‘ऑपरेशन म्यूल अकाउंट’ में बड़ी कार्रवाई, 1.31 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश

‘ऑपरेशन म्यूल अकाउंट’ में बड़ी कार्रवाई, 1.31 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश

गुजरात के अरावली जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने ‘ऑपरेशन म्यूल अकाउंट’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों ने कबूल किया कि वे इन बैंक खातों का इस्तेमाल करने के बदले खाताधारकों को 10 प्रतिशत कमीशन देते थे।

Gujrat news: गुजरात के अरावली जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने ‘ऑपरेशन म्यूल अकाउंट’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अहमदाबाद के निकोल इलाके में छापेमारी कर सोशल मीडिया के जरिए लोगों से ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है। इस दौरान भारी मात्रा में नकदी, मोबाइल फोन और बैंक से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

2 हजार के ट्रांजेक्शन से खुला 1.31 करोड़ का खेल

इस पूरे मामले की शुरुआत कर्नाटक से हुई, जहां से अरावली जिले के भिलोदा स्थित एक बैंक खाते में मात्र 2,000 रुपये ट्रांसफर किए गए थे। यह लेन-देन संदिग्ध लगने पर जांच शुरू की गई, तो धीरे-धीरे 1.31 करोड़ रुपये की बड़ी साइबर धोखाधड़ी सामने आ गई।

Gujrat news: 21 बैंक अकाउंट और 31 मोबाइल जब्त

निकोल में की गई छापेमारी के दौरान साइबर क्राइम पुलिस ने गिरोह के पास से 21 बैंक अकाउंट, 31 मोबाइल फोन और 24 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। इसके अलावा पैसे गिनने की मशीन, 20 क्रेडिट कार्ड और करीब 150 ग्राम चांदी भी बरामद की गई है।

Gujrat news: म्यूल अकाउंट के जरिए होती थी ठगी

पुलिस ने राजस्थान से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सस्ते मोबाइल फोन के फर्जी विज्ञापन डालते थे। लोग जैसे ही झांसे में आकर पैसे भेजते, रकम सीधे आरोपियों के खाते में न जाकर म्यूल अकाउंट यानी किराए पर लिए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कराई जाती थी।

खाताधारकों को मिलता था 10% कमीशन

Gujrat news: आरोपियों ने कबूल किया कि वे इन बैंक खातों का इस्तेमाल करने के बदले खाताधारकों को 10 प्रतिशत कमीशन देते थे। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि इस गिरोह का नेटवर्क कहां-कहां तक फैला है और अब तक कितने लोग इस साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं।

 

ये भी पढ़े: विदेश में प्यार, देश लौटते ही बेवफाई: कुवैत में निकाह, भारत आकर पत्नी और बच्ची को छोड़ा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल