ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » शराब की लत ने ली पत्नी की जान, हापुड़ में गुस्से में पत्नी की कनपटी पर पति ने मारी गोली

शराब की लत ने ली पत्नी की जान, हापुड़ में गुस्से में पत्नी की कनपटी पर पति ने मारी गोली

Hapur-News

Hapur News: हापुड़ के आर्य नगर में बुधवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक घर से गोली चलने की आवाज़ आई। घर के भीतर 26 वर्षीय बबली का खून से लथपथ शव फर्श पर पड़ा मिला। दाईं कनपटी पर गोली के निशान से साफ था कि मौत बेहद नजदीक से गोली मारने पर हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान छत से एक तमंचा बरामद किया जिसे घटना के बाद फेंका गया बताया जा रहा है।

नौ साल पहले हुई थी शादी 

मृतका बबली की शादी करीब नौ साल पहले मेरठ जनपद के केली पांची निवासी सचिन से हुई थी। दंपती की चार वर्षीय बेटी दिव्यांशी भी है। करीब एक साल पहले दोनों ने पिलखुवा में ससुराल के नजदीक अपना मकान बनाकर रहना शुरू किया था। देखने में सुखी दंपती की यह तस्वीर अंदर से लगातार टूट रही थी कारण था सचिन की शराब पीने की लत। परिजनों ने बताया कि सचिन लंबे समय से शराब का आदी था। इस वजह से पति-पत्नी में आए दिन झगड़े होते रहते थे। बीती रात भी दोनों के बीच इसी मुद्दे को लेकर कहासुनी हुई। बताया जा रहा है कि गुस्से और नशे की हालत में सचिन ने ताव में आकर तमंचा उठाया और पत्नी की कनपटी पर गोली चला दी।

Hapur News: मामले की जांच जारी

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो घर का नज़ारा दिल दहला देने वाला था। बबली के परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामला संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का है लेकिन प्रारंभिक जांच से घरेलू विवाद की तरफ इशारा मिल रहा है। पति सचिन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। छत से मिला तमंचा फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट और मौके से मिले साक्ष्य इस घटना की सच्चाई सामने लाएंगे। फिलहाल पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े… शामली में बुर्का न पहनने से नाराज फारुख ने पत्नी-दो बेटियों की हत्या कर ‘आंगन में दफनाया’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल