ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » हापुड़ में भाजपा नेता व पूर्व मंत्री मदन चौहान पर जानलेवा हमला, पिस्टल में गोली फंसने से बच गई जान, जांच में जुटी पुुलिस

हापुड़ में भाजपा नेता व पूर्व मंत्री मदन चौहान पर जानलेवा हमला, पिस्टल में गोली फंसने से बच गई जान, जांच में जुटी पुुलिस

Hapur News: थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में भाजपा नेता और यूपी के पूर्व मंत्री पर फॉर्च्यूनर सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। गनमत रही कि हमलावर की पिस्टल में गोली फंसने से फायर नहीं हो सका और पूर्व मंत्री की जान बच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रहे हैं।

सगाई समारोह में जा रहे थे 

यह हादसा भाजपा नेता सपा सरकार में मंत्री और तीन बार गढ़ क्षेत्र से विधायक रहे मदन चौहान के साथ बीती रात गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव हिरणपुरा में घटी। उन्होंने बताया कि वह गांव में एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह गांव के करीब पहुंचे एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार में सवार तीन-चार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। मदन चौहान ने बताया कि एक बदमाश के दोनों हाथों में पिस्टल थी। उसने गाड़ी के पास आकर खिड़की के शीशे पर पिस्टल सटाकर फायर किया लेकिन गोली पिस्टल में फंसने के कारण फायर नहीं हो सका, जिससे उनकी जान बच गई। जिसके बाद उनके गनर ने कार से उतरकर फुर्ती से बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह गाड़ी से फरार हो गए।

Hapur News: मामले में शिकायत दर्ज 

पूर्व मंत्री ने इस घटना के बाद पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा जताया है। इससे पहले भी मदन चौहान पर खनन माफिया द्वारा तीन बार हमला किया जा चुका है। तीन बार विधायक और सपा सरकार में मंत्री रह चुके मदन चौहान वर्तमान में भाजपा में सक्रिय हैं। एएसपी हापुड़ विनीत भटनागर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री मदन चौहान पर हमले के प्रयास की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूर्व मंत्री से भेंट कर उनका पक्ष जाना। एएसपी ने बताया कि पूर्व मंत्री की तहरीर के पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Report By: विभु मिश्रा

ये भी पढ़े… अनाथ भाइयों की पुकार, लखीमपुर खीरी प्रशासन ने चंद घंटों में पहुँचाया सरकारी सहारा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल