Hardik Pandya: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की मुलाकात टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से करवाते नजर आ रहे हैं।
अहमदाबाद पहुंचने के दौरान सामने आया वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारतीय टीम शुक्रवार को अहमदाबाद पहुंची। टीम के ज्यादातर खिलाड़ी बस से होटल के लिए रवाना हुए, जबकि कुछ खिलाड़ी अपनी कारों से पहुंचे। इसी दौरान हार्दिक पांड्या का एक दिलचस्प वीडियो सामने आया।वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को गौतम गंभीर से मिलवाते हैं। गंभीर उनसे हाथ मिलाते हैं और हल्की मुस्कान के साथ उनका स्वागत करते नजर आते हैं। यह पल कैमरे में कैद होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
Hardik Pandya: सेमीफाइनल में स्टैंड्स में दिखी थीं माहिका
माहिका शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के दौरान कई मौकों पर हार्दिक को सपोर्ट करते हुए नजर आई हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में भी वह स्टैंड्स में मौजूद थीं और हार्दिक के लिए चीयर करती दिखीं।उस दौरान हार्दिक के बेटे अगस्त्य भी उनके साथ मौजूद थे। बता दें कि हार्दिक पांड्या और सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक जुलाई 2024 में अलग हो गए थे, हालांकि दोनों अपने बेटे अगस्त्य की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं।
Hardik Pandya: सेमीफाइनल में हार्दिक ने निभाई अहम भूमिका
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 27 महत्वपूर्ण रन बनाए और गेंदबाजी में दो विकेट भी झटके।
टूर्नामेंट में अब तक कैसा रहा प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन अब तक काफी प्रभावशाली रहा है।
8 पारियों में लगभग 199 रन
163 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट
2 अर्धशतक
गेंदबाजी में 8 विकेट, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/16
8 मार्च को भारत-न्यूजीलैंड फाइनल
अब टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम की नजर एक और बड़े खिताब पर है, जिसमें हार्दिक पांड्या से भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
यह भी पढे़: सीलबंद बीयर की बोतल में तैरती मिली मछली! हैदराबाद में ग्राहक के उड़ गए होश






