ख़बर का असर

Home » धर्म » होली 2026: होली की तारीख को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, इस दिन पूरे देश में खेली जाएगी रंगों की होली

होली 2026: होली की तारीख को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, इस दिन पूरे देश में खेली जाएगी रंगों की होली

इस वर्ष चंद्र ग्रहण और धार्मिक परंपराओं के कारण होली 2026 की रंगों वाली होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। होलिका दहन 2 मार्च की शाम शुभ मुहूर्त में होगा।
सुरक्षित और प्राकृतिक रंग

Holi Date 2026: हर साल की तरह इस बार भी होली की तारीख को लेकर लोगों के बीच काफी असमंजस बना हुआ है। कुछ लोग कह रहे हैं कि होली 3 मार्च को है, जबकि कुछ का मानना है कि होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। इस वजह से लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर रंगों का त्योहार किस दिन मनाया जाए।

कब है रंगों की होली?
कब है रंगों की होली?

होलिका दहन 2 मार्च शाम शुभ मुहूर्त

ज्योतिष के अनुसार, इस साल फाल्गुन पूर्णिमा 2 मार्च, सोमवार को पड़ रही है। परंपरा के मुताबिक, पूर्णिमा की शाम को ही होलिका दहन किया जाता है। इसलिए इस साल होलिका दहन 2 मार्च की शाम को किया जाएगा।

होलिका दहन का शुभ समय शाम 6 बजकर 22 मिनट से रात 8 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस समय को बहुत खास माना जाता है। इस दिन लोग सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनते हैं और शाम को पूजा की थाली लेकर होलिका दहन स्थल पर जाते हैं।

Holi Date 2026: कब है रंगों की होली?
कब है रंगों की होली?

Holi Date 2026: होलिका दहन के बाद होली की नई तारीख

पूजा के दौरान पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके होलिका माई को रोली, हल्दी, फूल, फल, गुड़, मूंग और रंग आदि चीजें अर्पित की जाती हैं। इसके बाद होलिका दहन की रस्म पूरी की जाती है और त्योहार की शुरुआत होती है।

सामान्य तौर पर होलिका दहन के अगले दिन होली खेली जाती है। इस हिसाब से होली 3 मार्च को मनाई जानी चाहिए थी। लेकिन इस साल 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा और भारत में भी दिखाई देगा। ग्रहण के दौरान सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।

सुरक्षित और प्राकृतिक रंग
कब है रंगों की होली?

सूतक काल के कारण होली 4 मार्च को

धार्मिक परंपराओं के अनुसार सूतक काल में किसी भी तरह का शुभ काम या त्योहार मनाना सही नहीं माना जाता है। इसी वजह से 3 मार्च को रंगों वाली होली नहीं खेली जाएगी।

इसी कारण इस साल पूरे भारत में होली का त्योहार 4 मार्च 2026, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर रंग, गुलाल और खुशी के साथ होली का जश्न मनाएंगे।

ये भी पढ़े…मुख्य द्वार का वास्तु महत्व: सही दिशा में दरवाजा लाए घर में खुशहाली, धन और सकारात्मक ऊर्जा

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल