ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » मेरठ के IIMT कॉलेज में हाई वोल्टेज ड्रामा, भाई की गर्लफ्रेंड पर बहन का हमला, कैंटीन में जमकर मारे थप्पड़

मेरठ के IIMT कॉलेज में हाई वोल्टेज ड्रामा, भाई की गर्लफ्रेंड पर बहन का हमला, कैंटीन में जमकर मारे थप्पड़

मेरठ के IIMT कॉलेज

IIMT College: मेरठ के आईआईएमटी कॉलेज में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कॉलेज कैंपस की कैंटीन के बाहर एक युवक की बहन और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच जोरदार झगड़ा हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद पलभर में हिंसक रूप ले बैठा। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि कॉलेज प्रशासन ने इस मामले से अनभिज्ञता जताई है।

गर्लफ्रेंड के साथ कॉलेज कैंटीन में बैठा था युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कॉलेज कैंटीन में बैठा हुआ था। दोनों के बीच बातचीत चल रही थी कि तभी अचानक उसकी बहन वहां पहुंच गई। भाई को किसी लड़की के साथ देखना उसे नागवार गुजरा और उसने वहीं पर अपनी भड़ास निकालना शुरू कर दिया। दोनों के बीच पहले तो तीखी जुबानी बहस हुई लेकिन जल्द ही मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दोनों छात्राएं कॉलेज यूनिफॉर्म में हैं और एक-दूसरे के बाल खींचते थप्पड़ मारते और धक्का-मुक्की करती नजर आ रही है। बीच-बचाव की कोशिश करता युवक बार-बार दोनों को शांत कराने की अपील करता रहा लेकिन किसी ने उसकी बात सुनी तक नहीं। कैंटीन में बैठे अन्य छात्र-छात्राएं यह नजारा देखते रहे और किसी ने बीच में आने की हिम्मत नहीं दिखाई।

IIMT College: कॉलेज मैनेजमेंट ने क्या कहा? 

काफी देर तक चले इस हंगामे के बाद कुछ छात्रों ने बीच बचाव कर किसी तरह दोनों को अलग किया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने रास्ते चले गए लेकिन वहां मौजूद एक छात्र ने पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। चार-पांच दिन बाद यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद मामला लोगों की चर्चा का विषय बन गया। वीडियो वायरल होने के बावजूद कॉलेज प्रशासन और पुलिस ने इस घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कॉलेज मैनेजमेंट का कहना है कि उन्हें कैंपस में ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं दी गई। वहीं पुलिस अधिकारियों ने भी कहा कि अभी तक उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

Report By: Yash Mittal 

ये भी पढ़े… फेमस होते ही हवा में उड़ने लगे शादाब जकाती, सहकर्मी के पति ने लगाए जान से मारने की धमकी देने के आरोप

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल