Illegal Mining: इटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र के इलाके का वन विभाग क्षेत्र से अवैध खनन के मामले लगातार सामने आ रहे है। खासतौर से रात के वक़्त आईटीआई से लेकर इकदिल तक खनन माफिया सक्रिय रहते हैं और मिट्टी निकालते हैं।
वन क्षेत्र में डंपर और जेसीबी से अवैध खनन जारी
इस अवैध खनन में 5 से 6 डंपर और जेसीबी मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। यह पूरा इलाका वन क्षेत्र में आता है, साथ ही यहां पर किसी भी प्रकार से खनन करने पर रोक है। उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा अवैध खनन और ओवरलोडिंग को रोकने के लिए सख्त निर्देश भी जारी कर दिए हैं। लेकिन इसके बाद भी इटावा में खनन माफिया बेखौफ अपने काम को अंजाम दे रहे हैं।

Illegal Mining: एक रात के खनन के लिए विभागों को रिश्वत?
इस पुरे मामले के सामने आने के बाद से ही कई बड़े सवाल उठ रहे है। इतने बड़े स्तर पर हो रहे अवैध खनन की जानकारी संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन को क्यों नहीं मिल रही और इसके बाद मामले के बारे में पता होने पर भी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ विभाग इस खेल का हिस्सा बने हुए हैं, यही वजह से की बिना किसी खौफ के अवैध खनन चल रहा है। कहा जा रहा है कि एक रात के खनन के लिए विभागों को 10 से 15 हजार रुपए दिए जाते हैं। अब यह देखना बाकी है कि प्रशासन अवैध खनन पर तुरंत रोक लगाता है या खनन माफियाओं का यह खेल यूं ही चलता रहेगा।
रिपोर्ट- रामकुमार राजपूत
यह भी पढे़ : अरावली को बचाने के लिए केंद्र का सबसे सख्त फैसला







